बकरीद का त्योहार हमेशा खुशियों, परिवार और अपनों के साथ बिताए खूबसूरत पलों के लिए जाना जाता है. इस खास मौके पर एक तरफ बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने अपनी दिवंगत मां जरीन खान को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. दूसरी तरफ अभिनेता अली फजल ने भी तस्वीरें पोस्ट कर लोगों को बधाई दी. सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर मां जरीन खान की याद में कई तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में जरीन खान परिवार के साथ मुस्कुराती दिखाई दे रही है. कुछ तस्वीरों में मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड भी देखने को मिल रहा है. एक तस्वीर में सुजैन अपनी मां के साथ बाहर लंच करती हुई नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में दोनों किसी पार्टी में दिख रही हैं. पोस्ट में कुछ पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी थीं, जिनमें बचपन की यादें कैद थीं.
इन तस्वीरों के साथ सुजैन ने कैप्शन में अपनी मां को 'सुपर ट्रूपर' बताते हुए ईद की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, "मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन परिवार उन्हें हर पल महसूस करता है. मां ने जिंदगी में जो सीख दी, वह हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेगी."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोशल मीडिया पर लोगों ने सुजैन की पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स किए. कई लोगों ने उनकी मां को श्रद्धांजलि दी तो कई फैंस ने दिल और दुआ वाले इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया. दूसरी तरफ अभिनेता अली फजल ने भी ईद के मौके पर अपनी एक तस्वीर साझा की. पोस्ट में अली बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए. उन्होंने परिवार और अपने करीबियों के साथ बिताए पलों को फैंस के साथ शेयर किया.
अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मैं अपने परिवार के साथ हूं और दुनिया भर के उन सभी परिवारों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया कि मैं जहां भी जाता हूं, हर जगह अपनापन महसूस करता हूं."
उन्होंने आगे लिखा, "यह संदेश उन लोगों के लिए भी है, जो दुनिया में प्यार और इंसानियत को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं. मेरी दुआ है कि हर इंसान तक रोशनी पहुंचे और दुनिया आने वाले कल में और बेहतर बने. मैं यहां हूं और कहीं जाने वाला नहीं हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं