विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2021

Hrithik Roshan ने न्यू ईयर पार्टी में पहले गाया गाना और फिर दिखाया अपना हुक स्टेप, बार-बार देखा जा रहा Video

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी नए साल (January 1 New Year's Day) का वेलकम पूरी धूम-धाम के साथ किया और उनके घर पर एक बहुत ही शानदार पार्टी भी दी गई थी.

Hrithik Roshan ने न्यू ईयर पार्टी में पहले गाया गाना और फिर दिखाया अपना हुक स्टेप, बार-बार देखा जा रहा Video
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने यूं सेलिब्रेट किया नया साल (January 1 New Year's Day)
  • ऋतिक रोशन का वीडियो हुआ वायरल
  • मीका सिंह ने किया परफॉर्म
  • ऋतिक रोशन ने जमकर किया डांस
नई दिल्ली:

साल 2021 (January 1 New Year's Day) ने दस्तक दे दी है और सारी दुनिया ने नए साल का स्वागत बहुत जोर-शोर के साथ किया. इसी तरह बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी नए साल का वेलकम पूरी धूम-धाम के साथ किया और उनके घर पर एक बहुत ही शानदार पार्टी भी दी गई थी. इस पार्टी में जहां ऋतिक रोशन अपने गानों पर जमकर थिरके वहीं सिंगर मीका सिंह ने अपनी शानदार गायकी से चार चांद लगा दिए. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और मीका सिंह (Mika Singh) का यह बहुत ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है.

मीका सिंह (Mika Singh) ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'Happy New Year....ऋतिक रोशन, जायद खान, करण बावा और राकेश रोशन के साथ बहुत ही शानदार पार्टी रही. शुक्रिया कुकु बावा साब और राकेश रोशन इस तरह की शानदार पार्टी देने के लिए. आप सबको नए साल की बधाई. आप सब के लिए सेहतमंद होने और ढेर सारी खुशियों की कामना. गुडबाय 2020, वेलकम 2021.' इस तरह मीका सिंह ने इस वीडियो शेयर किया है जिसे तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

मीका सिंह (Mika Singh) ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ एक फोटो भी शेयर की थी. बता दें कि ऋतिक रोशन वीडियो में अपनी फिल्म 'कहो न प्यार है' के गाने पर डांस कर रहे हैं और अपना हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Mika Singh, New Year Celebration, Hrithik Roshan Video, January 1 New Year's Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com