विज्ञापन

लव मैरिज की वजह से गई थी ऋतिक रोशन के दादा के नौकरी, दो बीवियों की पड़ी जिम्मेदारी, एक मुलाकात ने बदली जिंदगी

ऋतिक रोशन के दादा और मशहूर संगीतकार रोशन की जिंदगी कभी संघर्षों से भरी थी. प्यार के कारण नौकरी गई, स्टेशन पर दिन गुजरे, लेकिन एक शख्स की मदद से उनकी किस्मत बदल गई.

लव मैरिज की वजह से गई थी ऋतिक रोशन के दादा के नौकरी, दो बीवियों की पड़ी जिम्मेदारी, एक मुलाकात ने बदली जिंदगी
ऋतिक रोशन के दादा के शुरुआती दिनों से जुड़ा किस्सा किदार शर्मा ने शेयर किया था
Social Media
नई दिल्ली:

आज ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. लेकिन उनके परिवार की कामयाबी के पीछे स्ट्रगल की ऐसी कहानी छिपी है जिसे कम ही लोग जानते हैं. उनके दादा और दिग्गज म्यूजिशियन रोशन (रोशनलाल नागरथ) ने हिंदी सिनेमा को कई सदाबहार धुनें दीं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब प्यार की कीमत उन्हें नौकरी गंवाकर चुकानी पड़ी. हालात इतने बिगड़ गए कि दो पत्नियों के साथ रेलवे स्टेशन पर दिन काटना पड़ा. जेब खाली थी, सिर पर छत नहीं थी लेकिन तभी उनकी जिंदगी में एक ऐसा शख्स आया जिसने उनकी किस्मत ही बदल दी.

जब स्टेशन पर बैठे थे रोशन...

ये किस्सा मशहूर डायरेक्टर किदार शर्मा ने एक पुराने इंटरव्यू में सुनाया था. उन्होंने बताया कि एक दिन रेलवे स्टेशन पर उनकी नजर एक शख्स पर पड़ी, जो अपनी दो पत्नियों के साथ सुबह से शाम तक वहीं बैठा था. उनसे बातचीत में पता चला कि वो कोई आम इंसान नहीं, बल्कि ऑल इंडिया रेडियो में संगीत देने वाले रोशन थे. उन्होंने बताया कि लव मैरिज की वजह से उनकी नौकरी चली गई. अब न कमाई का कोई जरिया था और न रहने की जगह. ये सुनकर किदार शर्मा का दिल पसीज गया. उन्होंने रोशन और उनके परिवार को अपने परिचित के खाली घर में ठहराया और उन्हें फिल्मों में मौका दिलाने की ठान ली. यही मुलाकात आगे चलकर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना.

Roshan

लाखों का लालच भी नहीं डिगा पाया

फिल्मों में कदम रखना रोशन के लिए बिल्कुल आसान नहीं था. शुरुआत में उनके म्यूजिक को सुनकर कुछ लोगों ने कह दिया कि ये फिल्मों के लायक नहीं है. इतना ही नहीं, कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स ने किदार शर्मा पर दबाव बनाया कि वो रोशन को फिल्म से बाहर कर दें. बदले में उन्हें महंगे तोहफों से लेकर बड़ी रकम तक देने की पेशकश की गई. लेकिन किदार शर्मा अपने फैसले पर डटे रहे. उन्होंने साफ कह दिया कि रोशन को मौका जरूर मिलेगा. उनका भरोसा आखिरकार सही साबित हुआ. कुछ ही समय बाद रोशन ने 'बरसात की रात', 'दिल ही तो है', 'ताजमहल' और 'ममता' जैसी फिल्मों में ऐसा संगीत दिया कि पूरा देश उनकी धुनों का दीवाना हो गया. उनसे जुड़ा एक किस्सा ये भी है कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक परेशानियों ने उन्हें इतना तोड़ दिया था कि उन्होंने जिंदगी खत्म करने तक का मन बना लिया था. लेकिन मुश्किलों से लड़ते हुए उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया कि आज भी उनका नाम हिंदी फिल्म संगीत के महान संगीतकारों में शुमार किया जाता है.

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड की टक्कर का खौफ और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी, नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते हैं ये हॉरर फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hritik Roshan, Roshanlal Nagrath, Rakesh Roshan, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com