- हिना की फिल्म 'लाइन्स' का पोस्टर रिलीज
- 72 वें कान फिल्म फेस्टिवल में जारी हुआ पोस्टर
- हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की तस्वीर
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अब बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं. हिना खान (Hina Khan) की अपकमिंग फिल्म लाइन्स (Lines) का 72 वें कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festivsal) में पोस्टर रिलीज हुआ. बता दें हिना खान (Hina Khan) ने इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल से अपना डेब्यू किया है. हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी आने वाली फिल्म लाइन्स का पोस्टर फैन्स के साथ शेयर किया.
ये भी पढ़े: Mom China Box Office Collection: श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' की चीन में धांसू कमाई,
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हिना खान (Hina Khan) ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'लाइन्स या बार्डर की वजह से लोगों की भावनाएं नहीं बदल जाती.. नाज़िया का चित्रण एक सामान्य लड़की का है, जो अपनी साधारण सी जिंदगी में सभी चुनौतियों का सामना करती हैं. लाइन्स मेरी पहली डेब्यू फिल्म है. मैं आशा करती हूं कि ये फिल्म आपको भी ये उतनी ही पसंद आएगी जितनी हमे आई है.' हिना ने लिखा कि कान फिल्म फेस्टिवल में लाइन्स का पहला पोस्टर रिलीज हुआ है.
ये भी पढ़े: सपना चौधरी का जिम Video हुआ वायरल, नजर नहीं हटा पा रहे हैं लोग
हिना खान (Hina Khan) की फिल्म लाइन्स को राहत काजमी (Rahat Kazmi), तरीक खान (Tariq Khan) और ज़ेबा साजिद (Zeba Sajid) ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म का पोस्टर बहुत ही आकर्षक है. पोस्टर में हिना खान बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहीं हैं. हिना ने ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहनी हुई है. साथ ही उनके सामने बार्डर की लाइन खिंची हुई है. देखने में ये पोस्टर एक लड़की की लड़ाई और उसके जज्बे को दर्शा रहा है. सोशल मीडिया पर भी हिना के पोस्टर की चर्चा हो रही है. फैन्स को उनकी पहली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
गौरतलब ही कि हिना खान (Hina Khan) ने अपने बॉलीवुड में डेब्यू के लिए एकता कपूर के फेम्स सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' (Kasauti Zindagi Ki ) से ब्रेक लिया है. इस सीरियल में हिना कोमोलिका का किरदार निभा रही थीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं