विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2021

Hina Khan ने शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, हाई बूट्स और फर्र वाली जैकेट में दिखा स्टाइलिश अंदाज

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बेहद स्टााइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं.

Hina Khan ने शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, हाई बूट्स और फर्र वाली जैकेट में दिखा स्टाइलिश अंदाज
हिना खान (Hina Khan) ने शेयर की ग्लैमरस ब्लैक एंड व्हाइट Photo
  • हिना खान ने शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो
  • हिना खान का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
  • हिना खान की फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो से फैन्स के दिलों को जीतती नजर आ जाती हैं. हिना खान (Hina Khan Video) ने ना सिर्फ टेलीविजन से बल्कि बॉलीवुड और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बेहद स्टााइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. हिना खान की यह फोटो उनकी अब तक की सभी फोटो से काफी अलग है. और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

वायरल हो रही फोटो में हिना खान (Hina Khan) बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. साथ ही फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- यह विंटर सीजन है इसलिए यह हॉट फैशन मुझे गर्म रखता है. जहां तक इस फोटो में हिना खान के लुक बात करें तो वह हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. इस फोटोशूट में हिना खान हाई बूट्स और व्हाइट फर्र वाली जैकेट में नजर आ रही हैं. 

हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2'भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Viral Photo, Hina Khan Photo, Hina Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com