विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2020

हिना खान ने मालदीव पहुंचकर Beach पर की सैर, Photos में यूं एंजॉय करती आईं नजर

हिना खान (Hina Khan) ने मालदीव से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस स्टाइल देखने को मिल रहा है. अपनी तस्वीरों में हिना खान बीच पर सैर करती हुई दिखाई दे रही हैं.

हिना खान ने मालदीव पहुंचकर Beach पर की सैर, Photos में यूं एंजॉय करती आईं नजर
हिना खान (Hina Khan) ने मालदीव में बीच पर की सैर
  • हिना खान ने मालदीव में किया एंजॉय
  • बीच पर सैर करती दिखीं हिना खान
  • हिना खान की तस्वीरें हुईं वायरल
नई दिल्ली:

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी राह बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन दिनों हिना खान मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं, जिसकी फोटो और वीडियो भी वह खूब शेयर करती हैं. हिना खान इन दिनों मालदीव में खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं. हाल ही में हिना खान ने मालदीव से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस स्टाइल देखने को मिल रहा है. अपनी तस्वीरों में हिना खान बीच पर सैर करती हुई दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा एक फोटो में हिना खान बीच पर झूला झूलते हुए भी नजर आ रही हैं. 

हिना खान (Hina Khan) की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. हिना खान अपनी फोटो में मल्टीकलर आउटफिट में नजर आ रही हैं. बीच पर एक्ट्रेस का अंदाज वाकई तारीफ के लायक लग रहा है. इसके अलावा एक फोटो में हिना खान ब्लैक ड्रेस में व्हाइट कलर की हैट लगाए दिखाई दे रही हैं. इसमें बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बीच पर झूला झूलते हुए नजर आ रही हैं. हिना खान मालदीव में रहते हुए भी अपनी एक्टिविटी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. 

हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Beach Photos, Hina Khan Walk On Beach, Hina Khan Photos, Hina Khan Walk On Beach Photos Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com