विज्ञापन

Hema Malini Mother 8 Photos: हेमा मालिनी की मां की 8 तस्वीरें, वो ना होतीं तो बेटी कभी न बन पातीं ड्रीमगर्ल, नहीं बनाना चाहती थीं धर्मेंद्र को दामाद

Hema Malini Mother 8 Photos: धर्मेंद्र की सास जया चक्रवर्ती ने हेमा को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी दिलाई और फिल्मों में एक्टिंग की छूट भी दी. आइए जानते हैं हेमा मालिनी की मां जया के बारे में.

Hema Malini Mother 8 Photos: हेमा मालिनी की मां की 8 तस्वीरें, वो ना होतीं तो बेटी कभी न बन पातीं ड्रीमगर्ल, नहीं बनाना चाहती थीं धर्मेंद्र को दामाद
Hema Malini Mother 8 Photos: हेमा मालिनी की मम्मी की 8 फोटो
सोशल मीडिया
नई दिल्ली:

Hema Malini Mother 8 Photos: बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की मां ने उनके करियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने बेटी के जरिए उन सपनों को पूरा किया, जो उन्होंने कभी खुद के लिए देखे थे. हेमा की मां जया चक्रवर्ती खुद एक आर्टिस्ट बनना चाहती थी, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से ऐसा हो ना सका, तो बेटी को उन्होंने वो सब करवाया जिसका सपना वो देखा करती थीं. उन्होंने हेमा को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी दिलाई और फिल्मों में एक्टिंग की छूट भी दी. आइए जानते हैं हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती के बारे में.

कौन थीं जया चक्रवर्ती

Latest and Breaking News on NDTV

जया चक्रवर्ती बॉलीवुड सुपरस्टार हेमा मालिनी की मां थीं. एक फिल्म प्रोड्यूसर थीं. साथ ही एक लेखिका भी थीं, जो तमिल पत्रिकाओं के लिए कॉलम लिखती थीं. उन्हें शास्त्रीय कला की भी अच्छी जानकारी थी और वह वायलिन बजाया करती थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

13 साल की उम्र की शादी

Latest and Breaking News on NDTV

13 साल की छोटी सी उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी, इसलिए वे एक कलाकार बनने के अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाईं. लिहाजा, उन्होंने अपने उन सपनों को अपनी बेटी हेमा मालिनी के जरिए पूरा किया.

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल ने सनी देओल से चुराई थी जिंदगी की ये पहली चीज, बोले- भैया को अब भी नहीं पता

हेमा के जरिए पूरा किया अपना सपना

Latest and Breaking News on NDTV

हेमा को बहुत कम उम्र में ही डांस क्लास में दाखिला दिलवा दिया. वे एक कुशल 'स्टेज मदर' साबित हुईं और बाद में अपनी बेटी को फिल्मों की दुनिया में एक बड़ा सितारा बनाने में अहम भूमिका निभाई.

कमबैक में भी हेमा का दिया साथ

Latest and Breaking News on NDTV

हेमा ने एक बार खुलासा किया था कि उनकी मां ने ही उन्हें 'बागबान' फिल्म करने और चार बड़े बेटों की मां की भूमिका निभाने के लिए राज़ी किया था. Lehren Retro के साथ एक इंटरव्यू में, हेमा ने बताया कि वह इस रोल को निभाने में कितनी हिचकिचा रही थीं.

मां बनीं सपोर्ट

Latest and Breaking News on NDTV

“लेकिन मेरी मां ने कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं, तुम्हें यह करना ही होगा!' मैंने कहा, ‘क्यों?' ‘नहींं, कहानी बहुत अच्छी है. तुम्हें यह करना ही होगा.' वह मेरे पीछे ही पड़ गई थीं. मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं कर लूंगी.' उससे पहले मैं फिल्में नहीं कर रही थी. काफ़ी लंबे गेप के बाद मैं काम कर रही थी. इसलिए मैंने सोचा, ‘मुझे यह क्यों करना चाहिए?' लेकिन उन्होंने कहा, ‘नहीं, तुम्हें यह करना ही होगा. यह रोल बहुत अच्छा है.'”

धर्मेंद्र के थीं खिलाफ

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी की मां जय चक्रवर्ती को धर्मेंद्र के साथ बेटी का रिश्ता स्वीकार नहीं था क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे. 

धर्मेंद्र से हेमा मालिनी को दूर करने के लिए चुना रास्ता

Latest and Breaking News on NDTV

कहा जाता है कि हेमा के करियर को बचाने और धर्मेंद्र से दूर करने के लिए जया  बेटी के लिए दूसरे एक्टर्स से शादी का प्लान बना  रही थीं. उन्होंने गिरीश करनाड़ और जीतेंद्र से शादी के बारे में भी सोचा था, जो फेल हो गया. हालांकि धर्मेंद्र ने अपने प्यार से हेमा मालिनी की मां को मना लिया. 

ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai Cannes Day 2: जलपरी के बाद बॉस लेडी अवतार में ऐश्वर्या राय, फैंस बोले - नजरें नहीं हट रही

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com