विज्ञापन

दृश्यम 3 ही नहीं मोहनलाल की ये मूवीज भी कर चुकी हैं धड़ल्ले से कमाई, 4 फिल्मों से ही बरसे 770 करोड़

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने आठ दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. उनकी चार फिल्मों ने 770 करोड़ की कमाई की है. लगातार हिट फिल्मों के साथ मोहनलाल का स्टारडम मजबूत होता दिख रहा है और ‘दृश्यम 3’ इसकी ताजा मिसाल है.

दृश्यम 3 ही नहीं मोहनलाल की ये मूवीज भी कर चुकी हैं धड़ल्ले से कमाई, 4 फिल्मों से ही बरसे 770 करोड़
दृश्यम 3 ही नहीं, मोहनलाल की इन फिल्मों ने भी की ताबड़तोड़ कमाई!

मोहनलाल साउथ के ऐसे स्टार हैं. जो पूरी दुनिया के फेवरेट सितारे बन गए हैं. इसके बावजूद उनकी फिल्मों में देसीपन हमेशा दिखाई देता है. उनकी एक्टिंग दमदार होने के बावजूद सिंपल होती है. यही स्टाइल उन्हें बाकियों से अलग बनाता है. शायद इसलिए उन्हें देखने के लिए लोग सिनेमा घरों में टूट भी पड़ते हैं. दृश्यम थ्री की सक्सेस भी इस बात का इशारा करती है कि मोहनलाल का जादू अभी फीका नहीं पड़ा है. फिल्म जानकार ये भी दावा कर रहे हैं कि उनकी चार हालिया रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 770 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

ये भी पढ़ें: जब बॉबी देओल के प्यार में पड़ गई थीं पूजा भट्ट, अब बोलीं- उनके साथ रहना जादुई अनुभव था

मोहनलाल का करिश्मा

फिल्म जानकार जरीन जॉर्ज कुट्टीन ने मोहनलाल के पिछले फिल्म कलेक्शन पर एक ट्वीट किया है. जिसके मुताबिक ‘दृश्यम 3' ने रिलीज के सिर्फ आठ दिनों में ही दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्वीट में इसे मोहनलाल के करियर की एक और बड़ी कामयाबी बताया है. जो उनकी हाल की फिल्मों के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को और भी पुख्ता करता है. दावा ये भी किया गया है कि पिछले 14 महीनों में उनकी तीन फिल्मों ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यानी लगातार हिट देने का एक सिलसिला बना हुआ है. उनकी पिछली चार फिल्मों की कुल कमाई भी 770 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है. खास बात ये है कि सिर्फ केरल के बॉक्स ऑफिस से ही इन फिल्मों ने तीन सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. जिसमें दृश्यम थ्री के कमाई के आंकड़े अभी बढ़ने की उम्मीद है. जॉर्ज कुट्टीन के मुताबिक मोहनलाल जैसा करिश्मा दूसरा कोई और सितारा नहीं दिखा सका है. खासतौर से तब जब वो सिर्फ केरल फिल्म इंड्स्ट्री तक ही सीमित हैं.

दृश्यम थ्री का कमाल

‘दृश्यम 3' एक 2026 की मलयालम क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे जेतु जोसेफ ने लिखा और डायरेक्ट किया है. एंटनी पेरुम्बावूर के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म ‘दृश्यम' की अगली कड़ी है. रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिएक्शन मिले. जबकि दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया. फिल्म ने महज 58 घंटों में 100 करोड़ और 7 दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. जिसके बाद ये फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है और मोहनलाल के फिल्मी करियर की भी बिग हिट मानी जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Drishyam 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com