Hathi Mere Sathi Trailer: राजेश खन्ना और तनुजा की 1971 में आई हाथी मेरे साथी को तो आपने देख लिया. लेकिन अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म "हाथी मेरे साथी" को भी देखने के लिए तैयार हो जाइए, जो 4 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने जा रही है. यश कुमार ने खुद इस बात की जानकारी दी है, जिसका ट्रेलर वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. यह फिल्म उनके होम प्रोडक्शन यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है. इसको लेकर यश कुमार ने कहा, "फिल्म 'हाथी मेरे साथी' मेरे दिल के बेहद करीब है. यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें जानवरों और इंसानियत के बीच के रिश्ते को संवेदनशील ढंग से दिखाने की कोशिश की गई है. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी और वे इसके संदेश को समझेंगे."
उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म उनके होम प्रोडक्शन यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और इसके लिए पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है. यश कुमार ने अपने प्रशंसकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, "मैं आभारी हूं कि मेरे प्रशंसक हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं और इस फिल्म के लिए भी मुझे उनसे वैसा ही प्यार और समर्थन मिलेगा." फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि "हाथी मेरे साथी" एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिसमें दमदार एक्शन के साथ-साथ जानवरों और इंसानियत के संवेदनशील पहलुओं को बखूबी दर्शाया गया है. फिल्म में यश कुमार के साथ रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, बालेश्वर सिंह, सूर्या द्विवेदी, और पूजा गुप्ता जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म की पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखे हैं, जबकि जहांगीर सैय्यद ने इसकी सिनेमैटोग्राफी की है. फिल्म के एडिटर गुरजंट सिंह हैं, और नृत्य निर्देशन प्रवीण शेलार ने किया है। संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है, और गानों के बोल राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखे हैं. गायक आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, और जतिंद्र सिंह फिल्म के गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. फिल्म की टीम ने इसे एक खास अनुभव बनाने की कोशिश की है, जिसमें शानदार लोकेशन और जानवरों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को प्रमुखता से दिखाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं