विज्ञापन
This Article is From May 15, 2025

जब 54 साल पुरानी इस फिल्म में राजेश खन्ना का स्टारडम चुरा ले गए थे हाथी, 1 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 7 करोड़

फिल्म हाथी मेरे साथी में एक सीन को शूट करने में दिक्कत आने लगी थी जब तनुजा को हाथियों ने घेर लिया था. उसके बाद बड़ी मुश्किल से सीन शूट हुआ था.

जब 54 साल पुरानी इस फिल्म में राजेश खन्ना का स्टारडम चुरा ले गए थे हाथी, 1 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 7 करोड़
हाथी मेरे साथी के सेट पर क्यों मुश्किल में पड़ गई थीं तनुजा
Social Media
नई दिल्ली:

साल 1971 में राजेश खन्ना और तनुजा की फिल्म हाथी मेरे साथी रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी. ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. इस कमाल की फिल्म को हिट राइटर जोड़ी सलीम जावेद ने लिखा था. इस फिल्म को डायरेक्ट एमए थिरुमुगम ने किया था. इस फिल्म की कहानी 4 हाथियों और उनके मालिक राजू से रिश्ते को लेकर थी. ये रिश्ता तब और गहरा हो जाता है जब चार हाथी परिवार की तरह राजू की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. मगर राजू की पत्नी अपने बच्चे को लेकर हाथियों से डरती है और उसे हाथी या परिवार में से किसी एक को चुनने के लिए कहती है.

सेट हुआ कुछ ऐसा कि हाथियों के प्यार के आगे हार गए सभी

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान हाथी तनुजा के साथ इतने घुलमिल गए थे कि उन्हें किसी भी सीन के लिए राजी करना आसान नहीं था. बताया जाता है कि फिल्म में जिस सीन में हाथी को तनुजा को धक्का देना था वह सीन एक बड़ी मुसीबत बन चुका था. हाथी तनुजा को धक्का मारने को राजी नहीं थे. जब हाथी सीन के लिए तैयार नहीं हुए तो डायरेक्टर को तनुजा की जगह किसी बॉडी डबल के साथ ये सीन करना पड़ा.

बता दें कि हाथी मेरे साथी 'देइवा चेयल' फिल्म का रीमेक थी. जब हिंदी रीमेक बना तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. हाथी मेरे साथी के साथ उसी दिन अंदाज भी रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. तनुजा ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है. उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं. तनुजा और राजेश खन्ना की जोड़ी फिल्म लवर्स की पसंदीदा थी. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था जिसमें अधिकार, हमशक्ल, बंदिश और नसीहत जैसी कई फिल्में शामिल हैं. ये सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थीं. तनुजा अब एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं हालांकि रियलिटी शो में बतौर स्पेशल गेस्ट उनसे पर्दे पर मुलाकात होती रहती है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की मानें तो 'हाथी मेरे साथी' का बजट 1 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 6.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यानी बजट से 6.8 करोड़ रुपये ज्यादा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanuja, Haathi Mere Sathi, Tanuja Movies, Tanuja Rajesh Khanna, Tanuja Hathi Mere Sathi Movie, Tanuja Daughters, Hathi Mere Sathi Movie, Hathi Mere Sathi Online
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com