विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2018

अब इस तारीख को रिलीज होगी हेट स्टोरी-4, जानिए कौन है इस फिल्म में

फिल्म निर्देशक विशाल पांड्या की 'हेट स्टोरी' फिल्म श्रृंखला की चौथी कड़ी 'हेट स्टोरी 4' नौ मार्च को रिलीज होगी.

अब इस तारीख को रिलीज होगी हेट स्टोरी-4, जानिए कौन है इस फिल्म में
  • हेट स्टोरी 4 की रिलीज डेट आई
  • 9 मार्च को होगी रिलीज
  • लीड एक्ट्रेस होंगी उर्वशी रौतेला
नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक विशाल पांड्या की 'हेट स्टोरी' फिल्म श्रृंखला की चौथी कड़ी 'हेट स्टोरी 4' नौ मार्च को रिलीज होगी. उर्वशी रौतेला और करन वाही अभिनीत थ्रिलर फिल्म पहले दो मार्च को रिलीज होने वाली थी. उर्वशी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "'हेट स्टोरी 4' 9 मार्च, 2018 को रिलीज होगी. विशाल पांड्या. टी-सीरीज." 
पांड्या ने लिखा, "भिड़ंत से बचने के लिए थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन शुरुआत करने के बाद पीछे नहीं हटना चाहिए..'हेट स्टोरी 4' 9 मार्च, 2018. "इस फिल्म से पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री इहाना ढिल्लन बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है. फिल्म में सूरज पंचोली और गुरमीत चौधरी भी नजर आएंगे.

(इनपुट आईएएनएस से)

VIDEO: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर से खास मुलाकात
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hate Story 4, Release Date, Urvashi Rautela, Lead Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com