विज्ञापन
This Article is From May 16, 2018

हर्षवर्धन और सोनम के बीच टक्कर, एक ही दिन रिलीज होगी भाई-बहन की फिल्म

अभिनेता हर्षवर्धन कपूर की आगामी फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर एक जून को उनकी बहन व अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के साथ होने जा रही है.

हर्षवर्धन और सोनम के बीच टक्कर, एक ही दिन रिलीज होगी भाई-बहन की फिल्म
सोनम कपूर, पति आनंद अहूजा और आखिर में दाहिने ओर खड़े भाई हर्षवर्धन कपूर
  • एक ही दिन टकराएंगी फिल्में
  • हर्षवर्धन और सोनम होंगे आमने-सामने
  • 1 जून को रिलीज होंगी मूवी
नई दिल्ली: अभिनेता हर्षवर्धन कपूर की आगामी फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर एक जून को उनकी बहन व अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के साथ होने जा रही है. 'भावेश जोशी सुपरहीरो' पहले 25 मई को रिलीज होने वाली थी. एक बयान में कहा गया कि निर्माताओं का मानना है कि वितरण के लिहाज से एक जून बेहतर तारीख है. इस तारीख में अधिक दर्शकों के सिनेमा घरों में आने की उम्मीद है. फिल्म को बेहतर और अधिक शो हासिल होंगे और एक जून को दर्शकों की अच्छी संख्या सिनेमा घरों में पहुंचने की संभावना है.

सोनम कपूर ने कान फिल्म फेस्टिवल में फिर बिखेरा जलवा, जरूर देखना चाहेंगे Photos

वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर-


फिल्म में अच्छे एक्शन दृश्यों का दावा किया गया है, जो मुंबई के आसपास अभी तक नहीं देखी गई जगहों पर शूट किए गए हैं. 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का निर्माण ईरोज इंटरनेशनल, रिलायंस एंटरटेंमेंट, विकास बहल, मधु मनतीना और अनुराग कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है. 

भावेश जोशी सुपरहीरो का ट्रेलर-


(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harshavardhan Kapoor, Sonam Kapoor, Veere De Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com