पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने 'मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021' का खिताब अपने नाम कर लिया है. हरनाज इस खिताब के जीतने के बाद मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. हरनाज संधू के साथ-साथ पुणे की रितिका खतनानी ने लीवा मिस डीवा सुपर नैचरल 2021 का खिताब जीता. जबकि जयपुर की सोनल कुकरेजा लीवा मिस डीवा की फर्स्ट रनर-अप रहीं. हरनाज संधू ने जब से यह उपल्ब्धि हासिल की है सोशल मीडिया उनको बधाई देने की होड़ लगी हुई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हरनाज पेशे से एक मॉडल हैं और कई पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. उनकी प्रमुख फिल्मों में 'यारा दियां पू बारां' और 'बाई जी कुट्टांगे' शामिल है. हरनाज संधू को बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने सम्मानित किया. खिताब जीतने के बाद हरनाज, रितिका खतनानी और सोनल कुकरेजा को प्राइज मनी भी दिया गया.
हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) के साथ-साथ टॉप 10 फाइलिस्ट में अंकिता सिंह, आयशा असदी, दिविता राय, हरनाज संधू, निकिता तिवारी, पल्लबी सैकिया, रितिका खतनानी, सिद्धि गुप्ता, सोनल कुकरेजा और तारिणी कलिंगरायर के नाम शामिल थे. बता दें कि हरनाज संधू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से की है. उन्होंने चंडीगढ़ से अपना स्नातक पूरा किया है. साल 2018 में हरनाज ने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार का खिताब अपने नाम किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं