Gullak Season 5 Trailer: लोकप्रिय वेब सीरीज 'गुल्लक' के दीवाने फैंस के लिए अच्छी खबर है.मेकर्स ने इस वेब सीरीज के सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है और रिलीज डेट भी ऐलान कर दी गई है.'गुल्लक 5' के ट्रेलर में मिश्रा परिवार की पुरानी मिठास और छोटी-छोटी नोकझोंक फिर से नजर आ रही है.घरेलू जिंदगी की सच्ची तस्वीर दिखाने वाली यह सीरीज मिडिल क्लास फैमिली की कहानी को बेहद नजदीकी अंदाज में पेश करती है.नए सीजन में परिवार के सदस्य बदलते वक्त के साथ खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में भी गूंजने लगी 'मेलोडी', एक्ट्रेस ने 5 फोटो शेयर कर पूछा- मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है
गुल्लक 5 की कहानी
'गुल्लक 5' के ट्रेलर के मुताबिक, घर में रेनोवेशन हुआ है.नया रंग-रूप, नया वाई-फाई कनेक्शन और नई जिम्मेदारियां दिखाई दे रही हैं.अन्नू अब भी परिवार को साबित करने के दबाव से जूझ रहा है.अमन ज्यादा शांत होकर लौटा है, लेकिन कुछ राज अपने साथ लिए हुए.शांति को अचानक कुछ प्रसिद्धि मिल गई है.बिट्टू की मम्मी की ऑनलाइन लोकप्रियता भी नजर आएगी.साथ ही अन्नू की लव स्टोरी का भी इशारा मिलता है.सीरीज का मुख्य सवाल वही है - क्या हम अपनी जड़ों से पूरी तरह अलग हो सकते हैं? ट्रेलर में परिवार का अपनापन और प्यार साफ झलकता है.
कास्ट में बदलाव
'गुल्लक 5' वेब सीरीज में ज्यादातर पुरानी कास्ट वापस आई है.जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मयार और सुनीता राजवार अपने किरदारों में नजर आएंगे.हालांकि, अन्नू भैया का किरदार अब वैभव राज गुप्ता के बजाय अनंत जोशी निभा रहे हैं.अनंत पहले कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर चुके हैं.ट्रेलर में गोपाल दत्त की भी झलक दिखती है, जो नई एंट्री हो सकते हैं. यह सीरीज 5 जून 2026 से Sony LIV पर स्ट्रीम होगी.
'गुल्लक' को हमेशा से अपनी सादगी और रियल कहानी के लिए पसंद किया जाता रहा है.यह सीरीज मिडिल क्लास परिवार की खुशियों, परेशानियों और रिश्तों को इतने सुंदर ढंग से दिखाती है कि दर्शक खुद को उसमें देख लेते हैं.फैंस अब 5 जून का इंतजार कर रहे हैं, जब मिश्रा परिवार दोबारा स्क्रीन पर एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज लेकर आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं