ब्रिटिश गायिका रे (Raye) ग्रैमी अवार्ड्स में 11 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे हैं, जबकि डॉली पार्टन को मरणोपरांत तीन नॉमिनेशन मिले हैं. रे को उनके हालिया 'मर्करी-विनिंग' रिकॉर्ड 'दिस एल्बम मे कंटेन होप' (This Album May Contain Hope) और इसके मुख्य सिंगल 'वेयर इज माय हस्बैंड!' (Where Is My Husband!) के लिए नॉमिनेट किया गया है. यह सिंगल 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' और 'रिकॉर्ड ऑफ द ईयर' दोनों श्रेणियों में शामिल है. अन्य नॉमिनेट होने वालों में रोसालिया, एला लैंगली, ओलिविया डीन, एरियाना ग्रांडे, ब्रूनो मार्स, टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोड्रिगो, मिरांडा लैम्बर्ट और फोबे ब्रिजर्स शामिल हैं. वहीं बेयोंस ने 69वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स 2027 के लिए इतिहास रच दिया है. वह अपने करियर में 100 ग्रैमी नॉमिनेशन पाने वाली इतिहास की पहली आटिस्ट बन गई हैं.
डॉली पार्टन को 'बेस्ट कंट्री डुओ, ग्रुप परफॉरमेंस' श्रेणी में दो नॉमिनेशन मिले हैं. यह सम्मान उन्हें 80 वर्ष की आयु में उनके निधन के तीन महीने बाद मिला. पार्टन को 'बटरफ्लाई' (Butterfly) के लिए नॉमिनेट किया गया है, जो जैक ब्राउन बैंड के साथ उनका कोलैबोरेशन है. इसके अलावा, उन्हें 'लाइट ऑफ अ क्लियर ब्लू मॉर्निंग' (Light of a Clear Blue Morning) के लिए भी नॉमिनेशन मिला है, जिसमें उनकी गॉडडॉटर माइली साइरस सहित कई बड़े कलाकार शामिल हैं. दिवंगत कंट्री स्टार को 'बेस्ट ऑडियो बुक' श्रेणी में भी नॉमिनेशन मिला है, जो उनकी किताब 'स्टार ऑफ द शो: माय लाइफ ऑन स्टेज' (Star of the Show: My Life on Stage) के उनके द्वारा किए गए नरेशन के लिए है.
वहीं मैडोना का एल्बम 'कंफेशंस II' (Confessions II), जो 2005 के एल्बम 'कंफेशंस ऑन अ डांसफ्लोर' (Confessions on a Dancefloor) का सीक्वल है. 'बिग फोर' श्रेणियों, जिसमें एल्बम रिकॉर्ड और सॉन्ग ऑफ द ईयर शामिल हैं. लिस्ट में कोई जगह नहीं बना पाया. रोसालिया को उनके चर्चित एल्बम 'लक्स' (Lux) के लिए 9 नॉमिनेशन मिले हैं. यह सफलता उन्हें पिछले हफ्ते हुए 'लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स' में मिली बड़ी कामयाबी के बाद मिली है. लैंगली को सात नॉमिनेशन मिले हैं, जिनमें उनके सुपरहिट गाने 'चूजिन टेक्सास' (Choosin' Texas) के लिए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का नॉमिनेशन भी शामिल है. यह गाना इस साल बिलबोर्ड हॉट 100 के इतिहास में सबसे लंबे समय तक नंबर वन पर रहने वाला सिंगल बन गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं