- अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' ने 14वें दिन मचाया धमाल
- बॉक्स ऑफिस पर जारी है फिल्म का शानदार प्रदर्शन
- दर्शकों को खूब पसंद आ रही है 'गुड न्यूज'
Good Newwz Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) ने सिनेमाघरों में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दूसरा हफ्ता पूरा होते-होते गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी है. 'गुड न्यूज' के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म ने बीते बुधवार को 4 करोड़ रुपये की कमाई होगी. इस हिसाब से 'गुड न्यूज' 14 दिनों में 181 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है.
दीपिका पादुकोण को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर का Tweet हुआ वायरल, बोले- याद रखना किस घर से आती है वो....
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
#GoodNewwz crosses ₹ 175 cr... Faces multiple new films tomorrow [Fri]... Biz in Week 3 pivotal, since it begins its journey towards ₹ 200 cr... [Week 2] Fri 8.10 cr, Sat 11.70 cr, Sun 14.40 cr, Mon 5.40 cr, Tue 5.04 cr, Wed 4.77 cr. Total: ₹ 177.31 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 9, 2020
फिल्म समीक्षक तरफ आदर्श के ट्वीट के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'गुड न्यूज' (Good Newwz) की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी नहीं पड़ रही है. लेकिन खास बात तो यह है कि 'गुड न्यूज' ने 20 दिसंबर को रिलीज हुई दबंग 3 को कड़ी टक्कर दी है. इसके साथ ही 'गुड न्यूज' साल 2019 में अक्षय कुमार की चौथी सबसे हिट फिल्म साबित हुई है. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धमाकेदार ओपनिंग की. गुड न्यूज ने पहले दिन 17.56 करोड़ रुपये के साथ भारत में ओपनिंग की थी.
सोनम कपूर को इस एयरलाइन्स ने तीसरी बार लगाया चूना, फिर खोया सामान
'गुड न्यूज (Good Newwz)' में एक्टिंग की बात करें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से निभाया है और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी शानदार तरीके से उनका साथ दिया है. दोनों बतौर कपल फिल्म में खूब जमे हैं. दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के देसी कैरेक्टर स्क्रीन पर आते ही कई रंग भर देते हैं. उनका बिंदास अंदाज और डायलॉग भी चेहरे पर हंसी ले आता है. इस तरह एक्टिंग के मामले में इन सभी सितारों ने दिल जीता है. वहीं अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाती है.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं