GOAT OTT Release Date: तलपती विजय अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वो साउथ में छाए हुए रहते हैं. जैसे ही उनकी फिल्म की अनाउंसमेंट होती है तभी से फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं. कुछ समय पहले उनकी फिल्म GOAT यानी द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम रिलीज हुई थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. सिनेमाघरों पर धमाल मचाने के बाद GOAT ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है. फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के इंतजार था. ऐसे में यकीनन ये वीकेंड आपके लिए खास होने वाला है.
GOAT ओटीटी रिलीज डेट
तपलती विजय की GOAT में उनके साथ मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत, स्नेहा, प्रभुदेवा, मोहन समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए थे. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म की रिलीज की अनाउंसमेंट की है. ये फिल्म 3 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चार सौ करोड़ रुपये का है बजट
नेटफ्लिक्स के पोस्ट पर फैंस कमेंट करके खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक ने लिखा- ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार ये आ रही है. वहीं दूसरे ने लिखा- एक्सटेंशन वर्जन का इंतजार है. एक फैन ने लिखा- दोबारा गोट देखने का इंतजार नहीं हो रहा है. कुछ फैन फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. एक ने लिखा- 3 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर राज करेगी. GOAT के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने इंडिया में 251 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 450 करोड़ से पार था. GOAT का बजट लगभग 300-400 करोड़ रुपये बताया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं