विज्ञापन
This Article is From May 22, 2024

अरबाज खान से ब्रेकअप के बाद इस स्टार किड को डेट कर रही हैं जॉर्जिया एंड्रियानी, सामने आया प्यार भरा वीडियो

अब अरबाज की शादी के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री हुई है. जॉर्जिया एंड्रियानी अब एक और स्टारकिड का डेट कर रही हैं, जिसके पिता बॉलीवुड के सीनियर और दिग्गज कलाकारों में से एक हैं.

अरबाज खान से ब्रेकअप के बाद इस स्टार किड को डेट कर रही हैं जॉर्जिया एंड्रियानी, सामने आया प्यार भरा वीडियो
जॉर्जिया एंड्रियानी अरबाज के बाद इस एक्टर को कर रही हैं डेट
नई दिल्ली:

जॉर्जिया एंड्रियानी एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने काफी वक्त तक अरबाज खान को डेट किया था. लेकिन एक्टर ने अब शादी कर ली है. शादी से पहले जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान को हमेशा साथ देखा जाता था. अब अरबाज की शादी के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री हुई है. जॉर्जिया एंड्रियानी अब एक और स्टारकिड का डेट कर रही हैं, जिसके पिता बॉलीवुड के सीनियर और दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. इस स्टार किड का नाम सिकंदर खेर है. 

सिकंदर खेर दिग्गज एक्टर अनुपम खेर के बेटे हैं. जॉर्जिया एंड्रियानी और सिकंदर खेर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों का अलग अंदाज देखने को मिला है. वीडियो को इंस्टा बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में सिकंदर और जॉर्जिया एक साथ पैपराजी को पोज देते नजर आए. वीडियो की शुरुआत सिकंदर जॉर्जिया को बाहों में भरे काफी क्लोज नजर आ रहे हैं. जब जॉर्जिया अपनी ड्रेस ठीक करने के लिए उनकी बांहों से दूर होती हैं तो सिकंदर उनके सिर पर किस करते हैं. इसके बाद दोनों फिर से कैमरे के सामने पोज देते हैं और चले जाते हैं. 

कपल का यह वीडियो जॉर्जिया एंड्रियानी की बर्थडे पार्टी का है. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जॉर्जिया एंड्रियानी और सिकंदर खेर के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि सिकंदर खेर अपने करियर में कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं. उन्हें अपने पापा अनुपम खेर और मां किरण खेर की तरह वह सफलता नहीं मिल सकती जिसकी उन्हें उम्मीद थी. गौरतलब है कि अरबाज खान साल 2017 में मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक के बाद से जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे. पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर लंबे समय तक जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान रिश्ते में रहे. हालांकि अरबाज खान ने पिछले साल शूरा खान से शादी कर ली. 
 

वीडियो: वो फिल्म जिसके Producer बने 5 लाख किसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giorgia Andriani, Sikandar Kher, Giorgia Andriani And Sikandar Kher Video, Giorgia Andriani And Sikandar Kher Relationship, Giorgia Andriani Boyfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com