विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2018

Ganesh Chaturthi 2018: 'सुई-धागा' से अनुष्का-वरुण ने बनाए 'भगवान गणेश', Video में देखें इको फ्रेंडली गणपति बप्पा

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के अवसर पर बॉलीवुड स्टार्स में काफी उत्सुकुता देखी जाती है. महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की हर ओर धूम मची होती है.

Ganesh Chaturthi 2018: 'सुई-धागा' से अनुष्का-वरुण ने बनाए 'भगवान गणेश', Video में देखें इको फ्रेंडली गणपति बप्पा
'सुई धागा' की टीम ने धागे से बनाई गणपति के साथ अनुष्का शर्मा और वरुण धवन
  • गणेश चतुर्थी पर धागे से बने गणपति
  • 'सुई धागा' टीम ने की ये क्रिएटिविटी
  • अनुष्का ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के अवसर पर बॉलीवुड स्टार्स में काफी उत्सुकुता देखी जाती है. महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की हर ओर धूम मची होती है. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन को लेकर भी कुछ अनोखा किया गया. गणेश चतुर्थी के मौके पर सुई और धागा का यूज करते हुए गणपति की मूर्ति बनाई गई, जो देखने में बेहद खूबसूरत है. इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इस वीडियो में सुई-धागा के मदद से बनाए गए गणपति का पूरा वीडियो है. देखने में आपको बिल्कुल मूर्ति जैसा लगेगा, लेकिन सिर्फ धागे की मदद से हाथ से बनाए गए खूबसूरत मूर्ति की वाहवाही करने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

अनुष्का शर्मा-वरुण धवन के लिए आसान नहीं थी साइकिल की सवारी, मौजी और ममता ने यूं सुनाई दर्दभरी दास्तान- देखें Video

देखें Video-
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on


अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर धागा के साथ बने एक सुंदर इको-फ्रेंडली बप्पा'. वीडियो में अनुष्का बोलीं, 'वरुण 'सुई धागा' की टीम ने धागे से इको-फ्रेंडली गणपति बनाया है. क्या आपको देखना है... देखो'. यह वीडियो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सिर्फ 1 घंटे में 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 

देखें Video-


Badhaai Ho Trailer: 'मम्मी' हुईं प्रेग्नेंट तो आयुष्मान खुराना की जिंदगी में ऐसे मची खलबली

देखें Video-


​'सुई धागा' आत्मनिर्भरता के जरिए प्यार और सम्मान की कहानी है. इस फिल्म के जरिए वरुण और अनुष्का पहली बार साथ आ रहे है. 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' 28 सितंबर को रिलीज होगी. ब्लॉकबस्टर 'दम लगा के हइशा' के बाद मनीष शर्मा और शरत कटारिया दोबारा साथ लौट रहे हैं.

VIDEO: वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का ट्रेलर रिलीज


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi, Anushka Sharma, Varun Dhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com