मशहूर डांस डायरेक्टर गणेश आचार्य ने पिल्लई कॉलेज के स्टेज को हिला दिया, मगर अपने भारी भरकम वजन से नहीं, बल्कि अपने अदभुत डांस परफॉर्मेंस से। यहां गणेश के साथ छात्र भी जमकर नाचे और करीब दस हजार छात्र गणेश के डांस को देखकर झूमे उठे।
दरअसल, गणेश आचार्य की फिल्म 'हे ब्रो' रिलीज होने वाली है, जिसके प्रचार में वह दिन रात जुटे हैं। इसलिए वह पिल्लई कॉलेज में गए और दस हजार छात्रों के बीच अपनी फिल्म का प्रचार किया। यहां गणेश के साथ फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी, जिसमें उनके निर्देशक अजय चंढोक भी शामिल थे। 'हे ब्रो' की टीम ने इस कॉलेज में करीब 45 मिनट तक परफॉर्म किया।
इन दिनों कॉलेज और स्कूलों में जा-जाकर फिल्मों का प्रचार किया जा रहा है और इस प्रकार का प्रमोशन बड़े से बड़े सितारे कर रहे हैं, क्योंकि आज-कल युवा फिल्म को हिट करने में बड़ी मदद करतें है। गणेश आचार्य के लिए भी इस फिल्म का ज़्यादा से ज़्यादा प्रचार जरूरी है, क्योंकि इस फिल्म को उनकी पत्नी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में गणेश आचार्य मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें उन्होंने डांस से लेकर कॉमेडी और खूब सारे एक्शन भी किए हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं