Umrao Jaan Screening: रेखा की फिल्म उमराव जान की स्क्रीनिंग गुरुवार को मुंबई में रखी गई. इसकी दोबारा रिलीज से पहले उमराव जान के मेकर्स ने मुंबई में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसमें सितारों ने शिरकत की. यहां रेखा ने 1981 की फिल्म में अपने आइकॉनिक लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. रेखा फिल्म के अपने आइकॉनिक स्टेप्स पर डांस करती हुई और यहां तक कि रेड कार्पेट पर अनिल कपूर के साथ पोज देती देखी गईं. स्क्रीनिंग में रेखा ने फिल्म में अपने रोल के मुताबिक आइवरी और गोल्ड ड्रेस पहनी थी. इस से साथ उन्होंने मैचिंग पारंपरिक जूलरी पहने थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उमराव जान की स्क्रीनिंग से रेखा के रेड कार्पेट के पल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. एक वीडियो में रेखा क्लासिक फिल्म के अपने मशहूर डांस स्टेप्स पर डांस करती नजर आईं. एक अन्य वीडियो में अनिल कपूर हाथ जोड़कर और गर्मजोशी से गले मिलकर उनका अभिवादन करते हुए दिखाई देते हैं, जिसके बाद वह उन्हें घुमाती हैं और अपने साथ डांस करती हैं. अनिल भी उनके साथ डांस करने लगते हैं.
बता दें कि 19वीं सदी में सेट की गई यह फिल्म अमीरन (रेखा) के लखनऊ के एक वेश्यालय में पहुंचने और फारूक शेख, राज बब्बर और नसीरुद्दीन शाह द्वारा निभाए गए तीन प्रमुख पात्रों के साथ उसके संबंधों के बारे में दिखाया गया है. इसे रेखा के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक माना जाता है. फिल्म का निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं