विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

धर्मेंद्र और जीनत अमान के गाने पर थिरकेगी भोली पंजाबन, फुकरे भी कहेंगे ‘ओ मेरी महबूबा’

कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ का ट्रेलर कल रिलीज हुआ था और आज इसके गाने के बारे में खबर भी आ गई है. यह धर्मेंद्र की पुरानी फिल्म का गाना है

धर्मेंद्र और जीनत अमान के गाने पर थिरकेगी भोली पंजाबन, फुकरे भी कहेंगे ‘ओ मेरी महबूबा’
फुकरे रिटर्न्स का ओ मेरी महबूबा सॉन्ग
  • 15 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
  • पुराने गाने को नए अंदाज में पेश किया है
  • फिल्म की पूरी स्टारकास्ट है गाने में
नई दिल्ली: कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ का ट्रेलर कल रिलीज हुआ था और आज इसके गाने के बारे में खबर भी आ गई है. फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने मनमोहन देसाई की 1977 की सुपरहिट फिल्म ‘धरमवीर’ के गाने ‘ओ मेरी महबूबा’ को फिल्म में डाला है. इस गाने को ‘धरमवीर’ फिल्म में धर्मेंद्र और जीनत अमान पर फिल्माया गया था. यह गाना सुपरहिट है और आज भी काफी सुना जाता है. 

यह भी पढ़ें :  Fukrey Returns Trailer: फिर लौटा फुकरों का गैंग, भोली पंजाबन के इश्क में डूबा है चूचा

इस गाने को फिल्म में शामिल करने के बारे में रितेश ने कहा, “गीत 'काला चश्मा' बना चुके संगीतकार हरदीप ने 'ओ मेरी महबूबा' की हुक लाइन का आइडिया भेजा था. यह फिल्म का पहला गाना है और यह कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.” इस सॉन्ग को रैपर रफ्तार ने गाया है. रितेश ने कहा, "हम मोहम्मद रफी की आवाज को भी कायम रखने की कोशिश कर रहे हैं, यह एक महान गीत है और मैं आशा करता हूं कि हर कोई इस वर्जन को पसंद करेगा."

यह भी पढ़ें :  Fukrey Returns के नए Poster हुए रिलीज, 'भोली पंजाबन' का अनोखा अंदाज

‘फुकरे रिटर्न्स’ को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है और इसमें अली फजल, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह और रिचा चड्ढा नजर आएंगे. ‘फुकरे रिटर्न्स’ 15 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fukrey Returns, Richa Chadda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com