विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2023

Fukrey 3 Box Office Collection Day 2: फुकरे 3 के कलेक्शन में दूसरे दिन दिखी गिरावट, फिल्म दो दिन में कमाए इतने करोड़

फुकरे 3 गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह फुकरे सीरीज की तीसरी फिल्म है, जो काफी वक्त से चर्चा में हैं. फिल्म में अली फजल को छोड़ पूरा स्टार कास्ट वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी ही मुख्य भूमिका में हैं.

Fukrey 3 Box Office Collection Day 2: फुकरे 3 के कलेक्शन में दूसरे दिन दिखी गिरावट, फिल्म दो दिन में कमाए इतने करोड़
फुकरे 3 के कलेक्शन में दूसरे दिन दिखी गिरावट
नई दिल्ली:

फुकरे 3 गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह फुकरे सीरीज की तीसरी फिल्म है, जो काफी वक्त से चर्चा में हैं. फिल्म में अली फजल को छोड़ पूरा स्टार कास्ट वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी ही मुख्य भूमिका में हैं. फुकरे 3 ने अपने पहले दिन ठीक-ठाक ओपनिंग की है. जिसके बाद से कई ट्रेड एनालिस्ट्स की मानने का है कि यह कॉमेडी फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती हैं. वहीं अब फुकरे 3 का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है.

शुक्रावर का वर्किंग डे रहा है. ऐसे में फुकरे 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मामूली गिरावट देखने को मिली है. इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. पहले दिन फुकरे 3 ने 8.82 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की है. ऐसे में फुकरे 3 की कुल कमाई 16.32 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि आने वाले लंबे वीकेंड में फिल्म की अच्छी कमाई होने की संभावना हैं. बताया जा रहा है कि फुकरे 3 का कुल बजट 40 करोड़ रुपये के आसपास रहा है.

फिल्म फुकरे साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जबकि फुकरे रिटर्न्स साल 2018 में आई थी. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इन तीनों फिल्मों का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है. जबकि प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी हैं. दर्शक पर्दे पर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि फुकरे 3 में अली फजल नहीं हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fukrey 3, Film Fukrey 3, Fukrey 3 Box Office Collection Day 2, Fukrey 3 Box Office Collection Day 1, Fukrey 3 Second Day Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com