विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2022

मेकर्स ने बदला 'वेलकम 3' का नाम, अब इस नाम और थीम के साथ रिलीज होगी फिल्म

अब वेलकम 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. साथ ही यह भी पता चला है कि फिल्म का नाम वेलकम 3 नहीं होगा. मेकर्स ने वेलकम 3 का नाम और थीम दोनों की बदल दिया है.

मेकर्स ने बदला 'वेलकम 3' का नाम, अब इस नाम और थीम के साथ रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने बदला 'वेलकम 3' का नाम
नई दिल्ली:

साल 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम को बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में से एक माना जाता है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वेलकम की सफलता को देखते हुए साल 2015 में इसका सीक्वल वेलकम बैक आया था, जिसमें अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे. अब वेलकम 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. साथ ही यह भी पता चला है कि फिल्म का नाम वेलकम 3 नहीं होगा. मेकर्स ने वेलकम 3 का नाम और थीम दोनों की बदल दिया है.

इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने दी है. उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की. इस दौरान फिरोज नाडियाडवाला ने खुलासा किया है कि वेलकम 3 का नाम वेलकम टू द जंगल होगा. उन्होंने यह भी शेयर किया है कि फिल्म उस पैमाने पर बनाई जाएगी जो बॉलीवुड में पहले कभी नहीं देखी गई है। फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए फिरोज नाडियाडवाला ने कहा, 'वेलकम टू द जंगल' में शानदार कॉमेडी और एंटरटेनमेंट होगा, लेकिन इसके साथ ही फिल्म में मिलिट्री एक्शन को भी दिखाया जाएगा.' 

फिरोज नाडियाडवाला ने आगे कहा, 'इसमें एक्शन बहुत ज्यादा होगा, जिसके लिए हम एक हेलीकॉप्टर यूज करने वाले हैं. इंडियन सिनेमा में अभी तक इस तरह का एक्शन नहीं देखा गया है. इसे या तो जम्मू और कश्मीर या फिर यूरोप के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा, जहां घने जंगल हैं. फिल्म को इतने बड़े स्केल पर बनाने के बावजूद इसकी स्क्रिप्ट और दूसरे फैक्टर्स को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.' इसके अलावा फिरोज नाडियाडवाला ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Welcome 3, Welcome 3 Name, Welcome To The Jungle, Film Welcome To The Jungle, Firoz Nadiadwala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com