- यूपी पुलिस पर भड़के बॉलीवुड फिल्म निर्माता
- ट्वीट कर विशाल भारद्वाज ने कहा कि घृणा आती है
- विशाल भारद्वाज ने यूपी पुलिस को लेकर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एनडीटीवी की ख़ास पड़ताल में यह सामने आया है कि मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में शुक्रवार को पुलिस ने तोड़फ़ोड़ की और ये सब कैमरे में क़ैद न हो इसलिए पुलिस ने तमाम सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए. मुजफ़्फरनगर के खालापार इलाके में पुलिस ने पहले एक मस्ज़िद की खिड़की तोड़ी और फिर एक पुलिस वाला चुन-चुन कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ता नजर आया. पुलिस के इस कदम को लेकर उनकी चारों तरफ आलोचनाएं हो रही हैं. हाल ही में इस मामले पर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) भी भड़के नजर आए. उन्होंने यूपी पुलिस को लेकर एक ट्वीट भी किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सलमान खान की 'दबंग 3' ने 5वें दिन दिखाई दबंगई, कमा डाले इतने करोड़
Disgusting to see on NDTV what UP police is doing. Breaking CC TVs and Ransacking. Damaging public property. Now what? Will there be a judicial inquiry?
— Vishal Bhardwaj (@VishalBhardwaj) December 24, 2019
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने यूपी पुलिस (UP Police) के इस काम पर आपत्ति जताते हुए लिखा, "एनडीटीवी पर यह देखकर घृणा आ रही है कि यूपी पुलिस आखिर कर क्या रही है. सीसीटी तोड़ना और नुकसान पहुंचाना. सार्वजनिक संपत्ति को हानि पहुंचाना. अब क्या? क्या अब इसकी कोई न्यायिक जांच होगी?" विशाल भारद्वाज के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी है, साथ ही लोगों ने भी उनके इस ट्वीट पर अपना रिएक्शन दिया है.
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ-साथ पूरे देश में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था. लेकिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यह विरोध प्रदर्शन हिंसा में भी बदल गया. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों द्वारा कई जगह तोड़फोड़ करने और उत्पाद मचाने की भी खबर सामने आई. लोगों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की बात पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कड़ा एक्शन लेते हुए कहा कि जिसने भी उत्पाद मचाया है, उसकी पहचान करके उनकी संपत्ति से भरपाई की जाएगी. लेकिन वहीं, मुजफ्फरनगर सीसीटीवी फ़ुटेज में पुलिस वाले अंधेरे में तोड़फ़ोड़ करते दिख रहे हैं. एक पुलिस वाला डंडा मारकर दुकान के अंदर रखा सामान तोड़ता दिख रहा है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं