हॉरर फिल्म ऑब्सेशन को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है, जिस पर हाल ही में फिल्म मेकर संजय गुप्ता का ध्यान गया है. वहीं उन्होंने लोगों को इस तरफ ध्यान आकर्षित करवाया कि ए रेटिंग मिलने के बावजूद अंडरएज बच्चे इस हॉलीवुड फिल्म को सिनेमाघरों में देख रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ऑब्सेशन 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसने 72 करोड़ के बजट में 200 करोड़ पार का कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि इस फिल्म को ए रेटिंग दी गई है.
संजय गुप्ता ने कहा- नाबालिग देख रहे आर रेटेड फिल्म
एक्स पर फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने लिखा, कल शाम मैं एक नई रिलीज हुई मलयालम फिल्म देखने गया था और थिएटर में मैं अकेला ही था. जबकि साइड वाली स्क्रीन पर मेरा बेटा 'OBSESSION' देख रहा था और वह थिएटर बच्चों से खचाखच भरा हुआ था, जिनमें से ज्यादातर नाबालिग थे. यह सचमुच कमाल की बात है कि यह फिल्म हर जगह इतनी बड़ी सनसनी बनी हुई है.
Yesterday evening I went for a just released Malayalam film and I was the only one in the theatre.
— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) May 30, 2026
In the next screen my son was watching OBSESSION and the theatre was packed with kids most of whom were underage.
It's amazing how this film is sensation all over.
ये भी पढे़ं- अपमान ने बदली संगीतकार की किस्मत, सलमान खान की फिल्मों के गानों को बनाया हिट, 42 की उम्र में हुआ था निधन
यूट्यूबर ने बनाई है ऑब्सेशन
बेहद कम लोग जानते हैं कि यूट्यूबर करी बार्कर ने ऑब्सेशन को डायरेक्टस लिखा और एडिट किया है. यह फिल्म शुरुआत से चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवरेट लीड रोल में हैं. जबकि कूपर टॉमलिंसन, मेगन लॉलेस, एंडी रिक्टर और हेली फिट्जगेराल्ड सपोर्टिंग रोल में नजर आ रहे हैं. 15 मई को संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज होने के बाद ऑब्सेशन 29 मई को भारत में रिलीज हो गई है.
ऑब्सेशन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन भारत में 719 शोज के साथ फिल्म ने 1.61 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 7.30 करोड़ का है. वहीं इंडिया नेट कलेक्शन 6.11 करोड़ है. जबकि 72 करोड़ के बजट में अब तक फिल्म 210 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.
ये भी पढे़ं- मोहम्मद रफी के साथ 140 डुएट गाने वाली सिंगर का निधन, 740 सॉन्ग को दी आवाज, लता मंगेशकर से हुई थी तुलना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं