विज्ञापन
This Article is From May 23, 2018

तमिलनाडु में 'बेगुनाहों की मौत' पर सितारों ने जताया शोक, ट्विटर पर भड़के

आर.माधवन, सिद्धार्थ और जयराम रवि जैसी फिल्म हस्तियों ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए नागरिकों की मौत पर शोक जताया है.

तमिलनाडु में 'बेगुनाहों की मौत' पर सितारों ने जताया शोक, ट्विटर पर भड़के
आर माधवन (फाइल फोटो)
  • स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन
  • पुलिस के गोलीबारी में मारे गए कई नागरिक
  • फिल्म स्टार्स ने दिए रिएक्शन
नई दिल्ली: आर.माधवन, सिद्धार्थ और जयराम रवि जैसी फिल्म हस्तियों ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए नागरिकों की मौत पर शोक जताया है. वेदांता समूह द्वारा संचालित कंपनी को बंद करने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने कथित तौर पर आसपास के इलाकों को घेर लिया. तमिलनाडु सरकार ने पुलिस गोलीबारी की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें एक लड़की सहित नौ लोगों की मौत हो गई है. जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा की जाएगी। इस घटना में कम से कम 60 लोग घायल हुए हैं.

सितारों के ट्वीट इस प्रकार हैं : 

सिद्धार्थ : मृत प्रदर्शनकारियों की छाती पर लगी प्रत्येक गोली तमिलनाडु सरकार के लिए शर्म की बात है. मारे गए बेगुनाहों और उनके परिवारों के लिए गहरी संवेदना और प्रार्थनाएं. हमारे इतिहास का एक काला दिन.

आर.माधवन : यह पूरी तरह से दुखद और अस्वीकार्य है. स्थानीय लोगों की इच्छा और आवाज को सुनना होगा. कोई उन्हें क्यों नहीं सुन सकता? स्टरलाइट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति दिली संवेदना. राहुल गांधी ने इसे 'हत्या' कहा है.

कार्तिक सुब्बाराज : चौंकाने वाला और भयानक! दुखद महसूस हो रहा है कि बेगुनाहों पर पुलिस ने गोलीबारी की. हमारे शासक और उनका शासन भयानक है.

जयम रवि : कौन एक इंसान द्वारा दूसरे का जीवन लेने का अधिकार देता है? स्टरलाइट विरोध प्रदर्शन के दौरान निर्दोषों की सामूहिक हत्या की दृढ़ता से निंदा करते हैं. पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.

विशाल ददलानी : रासायनिक कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भारतीय नागरिकों पर गोलीबारी. क्या तमाशा चल रहा है?

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Film Stars Reaction, Tuticorin, Tamil Nadu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com