विज्ञापन
This Article is From May 23, 2025

6 साल पहले आई सच्ची घटना पर बनी ये फिल्म, जोश से भरे थे वो 2 घंटे 18 मिनट, कमाया 300 करोड़ का प्रॉफिट

छह साल पहले सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. यही नहीं, इसने दर्शकों को जोश से भर दिया और फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया.

6 साल पहले आई सच्ची घटना पर बनी ये फिल्म, जोश से भरे थे वो 2 घंटे 18 मिनट, कमाया 300 करोड़ का प्रॉफिट
सच्ची घटना, छह साल पुरानी फिल्म, 300 करोड़ का प्रॉफिट, पता है नाम?
Instagram
नई दिल्ली:

बॉलीवुड से समय-समय पर ऐसी फिल्में आती रहती हैं जो देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होती हैं. इन फिल्मों में देशभक्ति की कहानी होती है. कई बार ये कहानियां सच्ची घटनाओं से प्रेरित होती हैं. कई बार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाती हैं तो कई बार ये रिकॉर्ड कायम कर जाती हैं. सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म छह साल पहले रिलीज हुई थी और इस फिल्मों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में टूट पड़ी थी. फिल्म का हीरो कोई सुपरस्टार नहीं था और वो कुछ फिल्म ही पुराना था. लेकिन फिल्म की कहानी और देशभक्ति के जज्बे की वजह से इस फिल्म को खूब कामयाबी मिली.

यहां हम बात कर रहे हैं 11 जनवरी 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की. 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले और इसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नेस्तनाबूद किया. इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई. सिनेमाघरों में दर्शकों ने तालियों और जोश भरे नारों के साथ फिल्म का स्वागत किया

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' मात्र 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 342 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. 2 घंटे 18 मिनट की इस फिल्म ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि भारतीय सेना की वीरता और शौर्य को बड़े पर्दे पर शानदार ढंग से दिखाया. 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया. फिल्म का एक डायलॉग, 'हाउ'ज द जोश?' आज भी फैन्स की जुबान पर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uri The Surgical Strike, Vicky Kaushal, Indian Pakistan War, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com