विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2018

तमिलनाडु की अनुकृति वास के सिर सजा Femina Miss India 2018 का ताज

'मिस वर्ल्ड 2017' मानुषी छिल्लर ने इवेंट में तमिलनाडु की रहने वाली 19 वर्षीय अनुकृति वास को 'मिस इंडिया 2018' का ताज पहनाया.

तमिलनाडु की अनुकृति वास के सिर सजा Femina Miss India 2018 का ताज
अनुकृति वास बनीं Miss India 2018
नई दिल्ली: तमिलनाडु की रहने वाली 19 वर्षीय अनुकृति वास ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का ताज अपने नाम कर लिया है. कॉलेज में पढ़ाई कर रहीं अनुकृति वास ने 29 प्रतिभागियों को हराकर मिस इंडिया का क्राउन अपने नाम किया है. मुंबई में हुए इस कॉम्पिटिशन को करण जौहर और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया. जजेस के पैनल में मलाइका अरोड़ा, बॉबी देओल, कुणाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान और के. एल. राहुल मौजूद रहे. इनके अलावा 'मिस वर्ल्ड 2017' मानुषी छिल्लर भी इवेंट में शामिल हुईं, जिन्होंने अनुकृति वास को मिस इंडिया का ताज पहनाया.

दोस्तों के साथ शाहिद कपूर की पत्नी ने एन्जॉय की पार्टी, डेनिम ड्रेस में नजर आया Baby Bump
जाह्नवी कपूर ने किया झल्ला-वल्लाह पर डांस, भाई अर्जुन के गानें पर यूं लगाए ठुमके

मिस इंडिया दिल्ली गायत्री भारद्वाज, मिस इंडिया हरियाणा मीनाक्षी चौधरी, मिस इंडिया झारखंड सेफ्टी पटेल, मिस इंडिया तमिलनाडु अनुकृति वास और मिस इंडिया आंध्र प्रदेश श्रेया राव इस प्रतियोगिता के टॉप-5 कंटेस्टेंट बने. दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और आंध्र प्रदेश की कंटेस्टेंट को हराकर तमिलनाडु की अनुकृति के सिर मिस इंडिया का ताज सजा. बता दें, मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप और आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव सेंकड रनर-अप रहीं.Viral Video: 'डब्बू अंकल' का सपना हुआ पूरा, गोविंदा के साथ खूब लगाए ठुमके

माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और जैकलीन फर्नांडिस ने फैमिना मिस इंडिया 2018 में अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस दी. बता दें, अनुकृति वास इस साल मिस यूनिवर्स कम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Femina Miss India 2018, Anukreethy Vas, Manushi Chhillar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com