विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2019

फराह खान का ट्वीट, बताया- दोस्त अंबानी के अस्पताल में हुई भर्ती तो वहां पीएम मोदी पर देखने को मिला ये नजारा

फराह खान अली (Farah Khan Ali) सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव हैं और लोकसभा चुनाव 2019 के मौके पर वे लगातार चुनावी सरगर्मियों पर अपनी राय दे रही हैं. फराह खान ने अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्तपाल में पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर यह बात बताई है.

फराह खान का ट्वीट, बताया- दोस्त अंबानी के अस्पताल में हुई भर्ती तो वहां पीएम मोदी पर देखने को मिला ये नजारा
फराह खान (Farah Khan) ने पीएम के प्रचार को लेकर कही ये बात
  • पीएम मोदी को लेकर फराह खान ने किया ट्वीट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्वीट
  • बेबाकी से अपनी राय रखती हैं फराह खान
नई दिल्ली:

फराह खान अली (Farah Khan Ali) सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव हैं और लोकसभा चुनाव 2019 के मौके पर वे लगातार चुनावी सरगर्मियों पर अपनी राय दे रही हैं. फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने प्रज्ञा ठाकुर को लेकर खूब ट्वीट किए थे और अपनी राय रखी थी. फराह खान अपनी बेबाकी की वजह से लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती हैं. लेकिन वे अपनी बात कहने से चूकती नहीं हैं. जूलरी डिजाइनर और बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली (Farah Khan) ने मुंबई स्थित अंबानी अस्पताल पर कमेंट किया है और कहा है कि वहां के टीवी में सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) के अलावा कुछ नहीं दिखाया जा रहा है. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार के साथ इंटरव्यू पर किया ट्वीट तो अनिल कपूर कह बैठे ये बात

फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने ट्वीट करके पीएम नरेंद्र  (PM Narendra Modi) को लेकर अंबानी अस्पताल में चल रहे प्रचार की बात कही है. फराह खान ने लिखा हैः 'मेरी दोस्त मुंबई के अंबानी अस्पताल में भर्ती हुई थी उसने बताया कि अस्पताल ने जितने भी चैनल सबस्क्राइब किए हैं, सिर्फ मोदी को दिखा रहे हैं. उसको हैरत है कि सबस्क्राइब किए गए चैनलों में से एक में भी विपक्ष को नहीं दिखाया जा रहा है. इसलिए जब बीजेपी कहती है कि मीडिया खरीदा जा सकता है तो उन्हें पता होना चाहिए कि जैसा उन्होंने किया था.'

'गदर' के डायरेक्टर ने खोल दिया राज, इस वजह से राजनीति में आए हैं सनी देओल

फराह खान अली (Farah Khan Ali) कोकिलाबेन अस्पताल को लेकर एक ट्वीट और भी किया है और लिखा हैः 'इसके साथ ही मैं कहना चाहूंगी कि मुंबई का कोकिलाबेन अस्पताल मेडिकल सर्विस और डॉक्टरों के मामले में बेस्ट है. और यह कहने के लिए मुझे पैसा नहीं मिल रहा है.' इस तरह फराह खान ने एक बार फिर अपनी बात बहुत ही बेबाकी के साथ कही है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farah Khan Ali, Farah Khan Ali Twitter, PM Narendra Modi, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com