विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2017

Ayodhya Case: फराह खान ने आडवाणी को ताना मारते हुए कहा, जैसा कर्म करेंगे, वैसा ही फल मिलेगा

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान ने अयोध्या-बाबरी विवाद को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को निशाना बनाया है.

Ayodhya Case: फराह खान ने आडवाणी को ताना मारते हुए कहा, जैसा कर्म करेंगे, वैसा ही फल मिलेगा
डिजाइनर फराह खान और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (फाइल फोटो)
  • संजय खान की बेटी फराह खान ने लालकृष्ण आडवाणी पर मारा ताना
  • अयोध्या विवाद पर आडवाणी को टारगेट करते हुए किया ट्वीट
  • फराह खान पेशे से डिजाइनर हैं
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान ने अयोध्या-बाबरी विवाद को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को निशाना बनाया है. अयोध्या मामले में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि लालकृष्ण आडवाणी, एक ऐसे शख्स, जिन्होंने अयोध्या में अपनी यात्रा के दौरान भारत को बांटने की दिशा में आग लगा दी थी, उसके बाद बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया. जिसने भारत का प्रधानमंत्री बनने का सपना देखा था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका और एक बूढ़ा आदमी है जोकि अब टूटे हुए सपनों के साथ रहना पड़ रहा है. जब आप अच्छे कर्म नहीं करते हैं तो आपके साथ भी अच्छा नहीं होता.
पढ़ें: राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद के बारे में कितना जानते हैं आप...?

बता दें कि आज यानी 6 दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस हुए 25 साल हो गए. फराह ने यह ट्वीट देर रात को किया. फराह के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं. कई लोग उनके ट्वीट के सपोर्ट में दिखे, जबकि कुछ ने इसके खिलाफ अपनी बात रखी.
फराह पेशे से डिजाइनर हैं और खुद की फाइन जुलरी वेबसाइट चलाती हैं. 

VIDEO: बाबरी मस्जिद गिराए जाने के 25 साल पूरे
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farah Khan, Ayodhya Case, LK Advani, Lal Krinshan Advani, Babri Maszid, Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com