विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2020

PM Modi के जन्मदिन पर फराह खान ने दी बधाई, बोलीं- बेरोजगारी, कोविड-19 और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर...

फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने भी पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी द्वारा देश को सुपर पावर और आत्मनिर्भर बनाने की भी उम्मीद जताई है.

PM Modi के जन्मदिन पर फराह खान ने दी बधाई, बोलीं- बेरोजगारी, कोविड-19 और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर...
फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने पीएम मोदी (PM Modi) को दी जन्मदिन की बधाई
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर फराह खान ने दी बधाई
  • संजय खान की बेटी ने कहा कि आशा है कि वह देश में जारी मुद्दों पर...
  • फराह खान का पीएम मोदी को लेकर किया गया ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 70वें जन्मदिन पर उन्हें खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं. लोग पीएम मोदी (PM Modi) को जन्मदिन की बधाइयां देने के साथ-साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी कर रहे हैं. वहीं, मशहूर जूलरी डिजाइनर और एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी द्वारा देश को सुपर पावर और आत्मनिर्भर बनाने की भी उम्मीद जताई है. पीएम मोदी को लेकर किया गया फराह खान अली का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को बधाई देते हुए कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां. आशा करती हूं कि वह देश में मौजूद अर्थव्यवस्था संकट, कोरोना, बेरोजगारी और सांप्रदायिक असहमति जैसे बड़े मुद्दों को सुलझाएं. मैं भारत के सुपर पावर बनने का सपना देखती हूं, जहां लोग एक साथ आराम से रह सकें. एक अमीर देश जो सच में आत्मनिर्भर हो." फराह खान के अलावा रितेश देशमुख, तहसीन पूनावाला और कई टीवी व बॉलीवुड कलाकारों ने भी ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाइयां दीं. 

बता दें कि बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ कई नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जन्मदिन की बधाइयां दीं. पीएम मोदी गुरुवार को 70 साल के हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनके इस जन्मदिन पर 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मना रही है. पार्टी इस मौके पर देश के हर राज्य में एक वर्चुअल रैली कर रही है. पीएम के जन्मदिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे. वहीं, आज पीएम के गृहराज्य गुजरात में कई योजनाओं की शुरुआत भी की जानी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farah Khan Ali, Farah Khan, Farah Khan Wish Pm Narendra Modi Birthday, Farah Khan On Pm Narendra Modi Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com