विज्ञापन

इमरान हाशमी का लौटा जादू, आवारापन 2 के फर्स्ट गाने Ve Junoon 27 मिलियन पार, KK की फैंस को आई याद

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 का पहला गाना वे जुनून रिलीज हो गया है, जिसे यूट्यूब पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

इमरान हाशमी का लौटा जादू, आवारापन 2 के फर्स्ट गाने Ve Junoon 27 मिलियन पार, KK की फैंस को आई याद
आवारापन 2 का वे जुनून गाना रिलीज, इमरान हाशमी दिशा पाटनी की दिखी कैमेस्ट्री
नई दिल्ली:

इमरान हाशमी का दौर फिर आने वाला है. ऐसा हम नहीं बल्कि आवारापन 2 के टीजर की झलक देखने के बाद फैंस का कहना है. मर्डर, जहर, आवारापन, गैंगस्टर और जन्नत जैसी फिल्मों से 2000 के दशक में अपना स्टारडम बनाने वाले इमरान हाशमी के गाने आज भी फेमस हैं. वहीं केके की रुहानी आवाज ने उनकी अदायगी को पूरा कर दिया. तू ही मेरी शब है, जरा सा, दिल इबादत, तुझे सोचता हूं और बीते लम्हें जैसे गानों से फैंस के बीच रोमांस का नया दौर कायम किया. वहीं अब आवारापन 2 के पहले गाने वे जुनून के रिलीज होने के बाद फैंस का कहना है कि इमरान हाशमी का दौर वापस लौटेगा. हालांकि फैंस को केके की कमी खलती हुई दिख रही है. 

आवारापन 2 के पहले गाने वे जुनून को मिला फैंस का प्यार

3 दिन पहले यूट्यूब पर आवारापन 2 का पहला गाना वे जुनून रिलीज किया गया. वहीं 3 दिन में ही इसे 27 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. कंपोजर मिथुन ने गाने को कंपोज किया है. जबकि सुबोध शर्मा ने इसे गाया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सुबोध 12 साल से साउंड इंजीनियर का काम कर रहे हैं. वहीं विशेष भट्ट ने उनका इंस्टाग्राम पर एक रील देखकर बड़ा मौका दिया है. यूट्यूब पर इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. जबकि फैंस केके को याद कर रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- समीर रंजन ने इस फिल्म के 10 घंटों में लिखे 10 गाने, सोनू निगम, शान, केके और सुखविंदर सिंह ने दी आवाज, रोमांटिक लोगों की बनी पहली पसंद

आवारापन 2 का आया था टीजर 

19 साल बाद आवारापन 2 लेकर लौट रहे इमरान खान की फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. 1 मिनट 45 सेकंड लंबे टीजर की शुरुआत एक सॉफ्ट वायलिन म्यूजिक से होती है, और इसी बैकग्राउंड में इमरान हाशमी की आवाज गूंजती है, जिसमें वह कहते हैं- 'कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है."  वीडियो के शुरुआत में इमरान हाशमी का चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया जाता. उन्हें कभी बाइक चलाते हुए बैक शॉट में दिखाया गया है, तो कभी उनके एक बर्ड टैटू का क्लोज-अप नजर आता है. इसके बाद इमरान एक कब्र के पास पहुंचते हैं, जिस पर लिखा होता है- 'आलिया हामिद 1984-2007.' बता दें कि यह वही आलिया है, जिसका किरदार पहली फिल्म 'आवारापन' में श्रिया सरन ने निभाया था और जो शिवम की जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई थी.  टीजर में सिर्फ इमरान हाशमी ही नहीं, बल्कि शबाना आजमी और दिशा पाटनी की झलक भी दिखाई दी थी. 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

आवारापन के बारे में

2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' एक क्राइम और इमोशनल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित को एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया था, जो अपने दर्दनाक अतीत से जूझ रहा होता है. इस फिल्म में आलिया का किरदार उसकी जिंदगी में उम्मीद लेकर आता है, लेकिन एक दुर्घटना में आलिया की मौत शिवम को पूरी तरह बदल देती है. इस फिल्म के गाने, 'तो फिर आओ' और 'माहिया' जैसे गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. अब लगभग 19 साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है, जो उसी अधूरी कहानी को आगे बढ़ाने का वादा करता है. 

ये भी पढे़ं- आरडी बर्मन का क्लासिक गाना, टीवी सीरियल का बना टाइटल ट्रैक, श्रेया घोषाल ने खूबसूरत आवाज में गाया, आज तक नहीं भूले फैंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awarapan 2, Ve Junoon Song, Bollywood, Emraan Hashmi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com