Emergency Box Office Collection Day 2: आखिरकार कई बार रिलीज डेट टलने और विवादों में रहने के बाद 17 जनवरी को सिनेमाघरों में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज हो गई है. लेकिन इस बार फिल्म की बॉक्स ऑफिस टक्कर अजय देवगन की फिल्म आजाद से हुई है, जिससे एक्टर के भांजे अमान देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थड़ानी ने बॉलीवुड डेब्यू किया है. दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग कम देखने को मिली थी. लेकिन दूसरे दिन आंकड़ों में बढ़ोत्तरी हुई. हालांकि आजाद को इमरजेंसी ने ऐसी धोबी पछाड़ दी की कलेक्शन के मामले में कंगना रनौत की फिल्म इससे आगे निकल गई.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 2.5 करोड़ की ओपनिंग इमरजेंसी ने हासिल की है. दूसरे दिन यह आंकड़ा 3.50 करोड़ का रहा. इसके चलते भारत में फिल्म की कमाई 6 करोड़ की रही है. हालांकि फिल्म का बजट 60 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसे हासिल करने की उम्मीद अभी दूर है. वहीं राशा थड़ानी और अमान देवगन की डेब्यू फिल्म की बात करें तो 1.50 करोड़ की ओपनिंग हासिल करने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म का आंकड़ा 1.50 करोड़ ही रहा है. इसके चलते आजाद का कलेक्शन 3 करोड़ हासिल हुआ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रतलब है कि इमरजेंसी में कंगना रनौत न केवल एक्टिंग बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी संभालती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. जबकि फिल्म में 1975 के राजनीतिक परिदृश्य को जीवांत किया गया है. वहीं अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण के रूप में, श्रेयस तलपड़े युवा अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में, और मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रूप में एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं