ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई वेब सीरीज दस्तक देती हैं. कुछ वेब सीरीज अपनी कहानी और कलाकारों की वजह से लंबे समय तक के लिए बिंज वॉच बन जाती हैं. ऐसी ही एक वेब सीरीज प्राइम वीडियो की है, जिसे ओटीटी पर पिछले एक महीने से ज्यादा ओटीटी पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस वेब सीरीज का नाम दुपहिया है. दुपहिया का दूसरा सीजन पिछले एक महीने से प्राइम वीडियो पर छाया हुआ है. यह वेब सीरीज ओटीटी की टॉप लिस्ट में शामिल है.
कब आई थी ये वेब सीरीज
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज दुपहिया का दूसरा सीजन 1 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ था. धड़कपुर नाम के काल्पनिक गांव की कहानी पर आधारित इस कॉमेडी-ड्रामा ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया. आठ एपिसोड की इस सीरीज को पिछले एक महीने से लगातार पसंद किया जा रहा है और यह अभी भी प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाए हुए है. दुपहिया सीजन 2 की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है.
वेब सीरीज के कलाकार
दुपहिया सीजन 2 में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा अपनी भूमिका में वापस लौटे हैं. इस सीजन में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ' भी नए किरदार में शामिल हुए हैं. निर्देशन सोनम नायर का है जबकि निर्माण सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल के बैनर तले किया है. कहानी अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखी है.
वेब सीरीज की कहानी
दुपहिया का पहला सीजन मार्च 2025 में आया था जिसमें धड़कपुर के अपराध-मुक्त गांव में एक मोटरसाइकिल की चोरी से मची अफरातफरी दिखाई गई थी. दुपहिया सीजन 2 में कहानी आगे बढ़ती है. बनवारी झा (गजराज राव) की बंजर जमीन पर मोबाइल टावर लगाने का प्रस्ताव आता है, जिसे गांव वाले हर समस्या का कारण मानने लगते हैं. साथ ही रोशनी (शिवानी रघुवंशी) की एसएससी परीक्षा की तैयारी, पेपर लीक जैसे मुद्दे और गांव की रोजमर्रा की उलझनें हास्य और भावनाओं के साथ पेश की गई हैं. पूरी कहानी सात दिनों के फ्रेम में बुनी गई है.
यह भी पढ़ें | सिर्फ 5 दिन में 8 एपिसोड की इस वेब सीरीज ने प्राइम वीडियो पर मचाया गदर, अजय देवगन की 'दृश्यम 2' से भी निकली आग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं