- अशोक पंडित ने ट्विटर पर दी ईद की बधाई
- सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
- ईद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कल ईद (Eid) का त्यौहार मनाया गया. ईद (Eid) के त्यौहार पर कई सेलिब्रिटीज ने भी लोगों को खूब बधाई दी. इस बीच बॉलीवुड के प्रोड्यूसर और सम-सामयिक विषयों पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखने वाले अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने भी सब को ईद (Eid) की खूब सारी बधाईयां दीं. बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सब को ईद (Eid) की मुबारकबाद दी. ये वीडियो बहुत ही कमाल का है, जिसमें एक लड़का स्कूटी पर उल्टा मुंह किए बैठा है और उसके हाथ में बिरयानी का बर्तन है.
ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने फैन्स को इस अंदाज में दी ईद की बधाई, फोटो हुई वायरल
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
#Eid biryani is on its way! The dedication of these boys was a heartening sight to see today. #EidMubarak #India pic.twitter.com/jkhOuoCyzQ
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) June 5, 2019
भाईचारे और खुशियों से भरे इस त्योहार पर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें एक लड़का स्कूटी पर बैठकर बिरयानी ले जाता नजर आ रहा है. अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'बिरयानी अपने रास्ते में हैं! इन लड़कों का समर्पण आज देखने लायक और दिलकश था. ईद मुबारक, भारत.' अशोक पंडित (Ashoke Pandit) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में बाइक पर बैठा लड़का हाथ में बिरयानी पकड़ कर ले जा रहा था, जिसमें उसका डेडिकेशन देखना काफी लाजवाब था.
अक्षय कुमार ने फिर किया खतरनाक स्टंट, फोटो शेयर कर कहा- खुद पर ट्राई न करें
बता दें कि बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) अब तक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर', 'वीरगति', 'सी कम्पनी' और 'मैने गांधी को नहीं मारा' जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं. वे अकसर सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों, राजनीति विषयों पर अपनी राय रखते हैं. इसके साथ प्रोड्यूसर अशोक पंडित कई बार अपने पोस्ट से लोगों पर निशाना साधते हुए भी दिखाई देते हैं. अशोक पंडित के अलावा बॉलीवुड की दुनिया से वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, सोफी चौधरी और कई बॉलीवुड एक्टर व एक्ट्रेस ने सबको ईद (Eid) की बधाइयां दीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं