विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

'रैम्पेज' में गोरिल्ला, मगरमच्छ और भेड़िए से भिड़ते नजर आएंगे 'द रॉक', जानें कब होगी रिलीज

द रॉक से पहचाने जाने वाले ड्वेन जॉनसन की एक्शन एडवेंचर 'रैम्पेज' भारत में 30 अप्रैल को जारी होगी.

'रैम्पेज' में गोरिल्ला, मगरमच्छ और भेड़िए से भिड़ते नजर आएंगे 'द रॉक', जानें कब होगी रिलीज
हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन (फाइल फोटो)
  • ड्वेन जॉनसन की अगली फिल्म 'रैम्पेज'
  • 30 अप्रैल को भारत में हो रही है रिलीज
  • फिल्म वीडियो गेम पर है आधारित
नई दिल्ली: द रॉक से पहचाने जाने वाले ड्वेन जॉनसन की एक्शन एडवेंचर 'रैम्पेज' भारत में 30 अप्रैल को जारी होगी. एक बयान के मुताबिक, वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में जारी होगी. वर्ष 1980 की इसी नाम की वीडियो गेम पर आधारित फिल्म एक गोरिल्ला (जेसन लिलीज), एक मगरमच्छ और एक भेड़िये पर आधारित है, जो शहर में आतंक मचाते हैं. ड्वेन प्राइमेटोलॉजिस्ट डेविस ओकोय की भूमिका में हैं, जो एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो उसे रोक सकता है.

Video: इस शहर में भेड़िया, बंदर और छिपकली बन गए विशालकाय और मचा रहे तबाही...

ब्रैड पेटन द्वारा निर्देशित फिल्म में नाओमी हैरिस, मालिन अकर्मन, जेक लैसी, जो मंगैनियेलो, जेफरी डीन मॉर्गन, पी. जे. बायर्न, मार्ले शेल्टन, जैक क्वेड, मैट जेराल्ड और जेसन लिलीज जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है.

देखें ट्रेलर-


वेबसाइट 'डेडलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, 'रैम्पेज' अमेरिका में 20 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन 'एवेंजर्स : इंफिनिटी वार' की रिलीज को देखते हुए इसकी तारीख को करीब एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है. 'एवेंजर्स : इंफिनिटी वार' 27 अप्रैल को रिलीज होगी.

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dwayne Johnson, Rampage, The Rock
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com