विज्ञापन
2 minutes ago

Drishyam 3 Movie Review And Release Collection Live: साउथ की सबसे पॉपुलर क्राइम थ्रिलर फ्रैंचाइजी दृश्यम का तीसरा पार्ट आखिरकार कल 21 मई 2026 को वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज हो रहा है. मोहनलाल के जन्मदिन पर रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर फैंस में भारी उत्साह है. जीतू जोसेफ निर्देशित दृश्यम 3 में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के रोल में नजर आएंगे, जो अपनी फैमिली को बचाने के लिए नई चुनौतियों का सामना करेंगे. फिल्म की कहानी पिछले पार्ट के 4.5 साल बाद सेट है, जहां पुराने राज फिर से सामने आते हैं. टैगलाइन साल गुजर गए। अतीत नहीं गुजरा। फैंस को पहले ही जोश में भर चुकी है. प्रिंसिपल फोटोग्राफी सितंबर 2025 में शुरू होकर दिसंबर 2025 में पूरी हुई. फिल्म 159 मिनट लंबी है और मलयालम के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ वर्जन में भी रिलीज हो रही है.

दृश्यम सीरीज ने हमेशा से ऑडियंस को सस्पेंस, ट्विस्ट और इमोशन का परफेक्ट मिक्स दिया है. पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे. दूसरी फिल्म डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई थी. फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, आशा शरत, अनूप खूब और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. जीतू जोसेफ की स्क्रिप्ट एक बार फिर दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करती है.

Drishyam 3 Review & Collection Live Updates | दृश्यम 3 रिव्यू और कलेक्शन लाइव अपडेट्स

Drishyam 3 Movie Collection Live: सच्ची घटना से प्रेरित है दृश्यम फ्रैंचाइजी

दृश्यम 3 के डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने  Aashirwad Cinemas को दिए इंटरव्यू में कहा है कि इस फ्रैंचाइजी की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक नहीं है. बल्कि यह एक सच्ची घटना से प्रेरित है. साल 2000 में उनकी जानकारी दो फैमिली के बीच लड़का-लड़की को लेकर बड़ा विवाद हो गया था. वह मामला पुलिस तक पहुंच गया था. उस वक्त किसी ने जीतू जोसेफ से कहा था कि “इस झगड़े में दोनों ही फैमिली अपनी-अपनी जगह सही भी हैं और गलत भी.” यह बात जीतू के दिमाग में घर कर गई और इसके बाद उन्होंने इसी उलझन पर ‘दृश्यम’ फिल्म की कहानी लिख डाली.

Drishyam 3 Movie Collection Live: दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग

दृश्यम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके पहले दिन की केरल प्री-सेल 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. बाकी भारत में यह आंकड़ा 3.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पहले दिन के लिए दुनिया भर में कुल एडवांस बुकिंग 25.86 करोड़ रुपये हो सकता है, और पूरे वीकेंड के लिए यह 35 करोड़ रुपये हो सकता है.

Drishyam 3 Movie Collection Live: दृश्यम का हिंदी रीमेक

मोहनलाल अभिनीत मलयालम वर्जन और अजय देवगन के नेतृत्व वाला हिंदी रूपांतरण, दोनों ही आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि, रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि हिंदी वर्जन में सीधे-सीधे हर दृश्य की नकल करने के बजाय, इसमें महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हो सकते हैं.

Drishyam 3 Movie Collection Live: 'दृश्यम 3' से पहले इस फिल्म में नजर आए थे मोहनलाल

'दृश्यम 3' से पहले, मोहनलाल आखिरी बार फिल्म 'पैट्रियट' में नजर आए थे. उन्होंने ममूटी की इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाई थी. 'पैट्रियट' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. इसने भारत में 79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 'पैट्रियट' 140 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी

Drishyam 3 Movie Collection Live: दृश्यम 3 मोहनलाल की 394वीं फिल्म है

रिपोर्ट्स के अनुसार, दृश्यम 3 को मोहनलाल के करियर की 394वीं फिल्म माना जा रहा है. यह मलयालम सुपरस्टार 40 से भी ज्यादा सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने मलयालम, हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है.

Drishyam 3 Movie Review & Collection Live Updates: दृश्यम 3 की स्टार कास्ट

मोहनलाल की अगली फिल्म दृश्यम 3 में दमदार कलाकार हैं. मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और मुरली गोपी अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे. फिल्म में केबी गणेश कुमार, वीणा नंदकुमार, इरशाद, शांति मायादेवी, दिनेश प्रभाकर और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Drishyam 3 Movie Review & Collection Live Updates: मोहनलाल की दृश्यम 3 की रनटाइम डिटेल्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का पहला हाफ - 1 घंटा 9 मिनट, दूसरा हाफ - 1 घंटा 29 मिनट, कुल रनटाइम - 2 घंटे 38 मिनट होगा.

Drishyam 3 Movie Review & Collection Live Updates: अब तक फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, 20 मई को फिल्म की ओपनिंग डे प्री-सेल्स दुनिया भर में 25 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े के करीब पहुंच गई हैं, और मौजूदा सेल्स लगभग 24 करोड़ रुपये है.

Drishyam 3 Movie Review & Collection Live Updates: मोहनलाल की फ़िल्म दुनिया भर के 65 देशों में रिलीज हो रही है

'दृश्यम 3' दुनिया भर के 65 देशों में रिलीज़ हो रही है, जिसका लक्ष्य इस मलयालम फैंचाइजी के लिए विदेशों में एक बड़ा विस्तार करना है. मोहनलाल के नेतृत्व में और जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित. इस फिल्म को गल्फ देश, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्वीडन, जर्मनी और तुर्की सहित 65 देशों में रिलीज हो रही है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com