विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2019

Dostana 2: 'दोस्ताना 2' को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, 'सोनू' के साथ नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

'दोस्ताना 2 (Dostana 2)' को लेकर सस्पेसं खत्म हो गया है. पिछले कुछ दिनों से 'दोस्ताना 2' की कास्ट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब सारे सस्पेंस पर से परदा उठ गया है.

Dostana 2: 'दोस्ताना 2' को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, 'सोनू' के साथ नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
Dostana 2 में नजर आएगी जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन की जोड़ी
  • 'दोस्ताना 2' पर काम हुआ शुरू
  • जाह्नवी कपूर आएंगी नजर
  • कार्तिक आर्यन होंगे लीड एक्टर
नई दिल्ली:

'दोस्ताना 2 (Dostana 2)' को लेकर सस्पेसं खत्म हो गया है. पिछले कुछ दिनों से 'दोस्ताना 2' की कास्ट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब सारे सस्पेंस पर से परदा उठ गया है. फिल्म से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जोड़ी फिल्म में नजर आएगी. इस तरह 'दोस्ताना 2 (Dostana 2)' में मौजूदा दौर के दो चर्चित युवा कलाकारों को कास्ट किया गया है. 'दोस्ताना' फिल्म में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं.

'दोस्ताना 2 (Dostana 2)' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि इसके डायरेक्शन का जिम्मा नए डायरेक्टर कॉलिन डी'कुन्हा ने संभाला है. इस तरह धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रीदेवी और बोनी कपूर की बिटिया जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस हिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनी हैं जबकि बैक टू बैक हिट देने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी फिल्म में नजर आएंगे. 

करण जौहर (Karan Johan) का 'दोस्ताना 2 (Dostana 2)' को लेकर कहना है, 'कार्तिक और जाह्नवी के साथ दोस्ताना फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने पर मुझे खुशी है. मैं दोनों के साथ देसी मसाला बनाने के लिए बेताब हूं. कार्तिक के साथ धर्मा प्रोडक्शन की पहली फिल्म है. हम इसके साथ ही एक नए हीरो को भी इंट्रोड्यूस करवाने जा रहे हैं जो हमारे प्रोडक्शन हाउस का नया टैलेंट है. कॉलिन भी 'दोस्ताना 2' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं.' 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dostana 2, Janhvi Kapoor, Kartik Aaryan, Karan Johar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com