विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2021

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया से मांगा करवाचौथ का गिफ्ट, बोलीं- डायमंड नहीं चाहिए बस...

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में दिव्यांका चलनी से अपने पति विवेक दहिया को निहारती हुई नजर आ रही हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया से मांगा करवाचौथ का गिफ्ट, बोलीं- डायमंड नहीं चाहिए बस...
दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की फोटोज

टीवी और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने करवाचौथ के त्योहार को बेहद खूबसूरती से मनाया है, जिसकी झलक पूरे सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है. इस फेहरिस्त में टीवी के सबसे खूबसूरत कपल में गिने जाने वाले दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का नाम भी शामिल है, जिनकी करवाचौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में दिव्यांका चलनी से अपने पति विवेक दहिया को निहारती हुई नजर आ रही हैं.

इस तस्वीर में दिव्यांका रेड कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. हमेशा की तरह दिव्यांका इस साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही हैं तो वहीं विवेक दहिया क्रीम कलर के कुर्ते पजामे में देखे जा सकते हैं. करवाचौथ की बेहद खूबसूरत और प्यारी सी तस्वीर में दिव्यांका मुस्कुराते हुए अपने पति विवेक को चलनी से देख रही हैं. दिव्यांका के हाथ में पूजा की थाली है, जिसे विवेक ने भी पकड़ रखा है. दोनों की इस बेहद क्यूट तस्वीर में विवेक का चांद यानी दिव्यांका और दिव्यंका का चांद आसमान पर बिल्कुल साफ दिख रहा है. 

दिव्यांका त्रिपाठी ने फोटो शेयर करते हुए बेहद प्यारा सा कैप्शन लिखा है. वे लिखती हैं, 'मेरा करवा चौथ गिफ्ट? आप हैं विवेक दहिया. मुझे किसी डायमंड की जरूरत नहीं है. बस आप हमेशा मेरे साथ रहिए'. दिव्यांका के इस प्यारे से कैप्शन को पढ़कर दोनों के प्यार की गहराई को समझा जा सकता है. दिव्यांका के करवाचौथ पोस्ट को अब तक साढ़े 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस लगातार अपनी  फेवरेट 'Divek' जोड़ी को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं. 

ये भी देखें: Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi, Vivek Dahiya, Divyanka Tripathi Latest Photos, Divyanka Tripathi Karwa Chauth 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com