- दीपिका कक्कड़ आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं
- एक्ट्रेस ने पति शोएब इब्राहिम के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया
- दीपिका के जन्मदिन पर पति ने बनाया केक
बिग बॉस विनर और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakkar) आज अपना 34 वां जन्मदिन ( Deepika Celebrate 34th Birthday) मना रही हैं. 'ससुराल सिमर का' (Sasuraal Simar Kaa) की एक्ट्रेस ने पति शोएब इब्राहिम(Shoaib Ibrahim) के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दो फोटो इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की हैं. एक फोटो में वह अपने बर्थडे केक के साथ हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वह अपने पति को केक खिलाती हुई नजर आ रही है. दीपिका की बर्थडे वाली फोटो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने अपने फैंस को इतना प्यार और बर्थडे विश करने के लिए धन्यवाद भी दिया . साथ ही उन्होंने बर्थडे स्पेशल पोस्ट के लिए जरिए यह भी खुलासा किया है कि पति शोएब इब्राहिम ने इस खास दिन के लिए अपने हाथों से केक बनाया.
केक की फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- बर्थडे की यह मेरी पहली पोस्ट है. हमेशा मुझे इतना प्यार देने के लिए और स्पेशल फिल कराने के लिए उन्होंने अपने पति @ shoaib2087 को टैग करते हुए थैंक्यू लिखा. मैं कभी कल्पना भी नहीं कर सकती कि आप किचन में जा सकते हैं. लेकिन यह आपने किया थैंक्यू शोएब. मेरे लिए इतना सुंदर केक बनाने के लिए थैंक्यू . यह मेरे लिए मेरे सभी जन्मदिनों में से अब तक का सबसे अच्छा केक है ... और इसने इस जन्मदिन को सुपर स्पेशल बना दिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दीपिका कक्कड़ के बर्थडे पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. आपको बता दें कि शेयर के कुछ घंटे के अंदर ही इस फोटो को अब तक 2 लाख 38 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर बर्थडे विश करने के साथ- साथ दोनों की जोड़ी तारीफ करते हुए भी कमेंट कर रहे हैं. आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने अपने बर्थडे की खुशी फैंस के साथ भी शेयर किया. बर्थडे को खास बनाने के लिए वह देर रात वह इंस्टाग्राम पर लाइव भी आईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं