- दिलजीत दोसांझ ने शेयर की इवांका ट्रंप के साथ फोटो
- बोले-पीछे ही पड़ गई कि ताजमहल जाना है
- ट्विटर पर शेयर किया फोटो
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपने बेहतरीन अदाकारी और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं और फैन्स के लिए अपने इवेंट्स की तस्वीरें या वीडियो शेयर करते हैं. दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अब एक और तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दिलजीत दोसांझ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) के साथ ताजमहल के पास बैठे नजर आ रहे हैं.
Bhojpuri Video Song: आम्रपाली दुबे के नए गाने ने रिलीज होते ही मचाया तहलका, Video हुआ वायरल
Me & Ivanka
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) March 1, 2020
Piche hee Pey Gaee Kehndi Taj Mahal Jana Taj Mahal Jana..
Mai Fer Ley Geya Hor Ki Karda pic.twitter.com/Pnztfxz7m0
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है: "मैं और इवांका. पीछे ही पड़ गई कहती कि ताज महल जाना है ताज महल जाना है. मैं फिर ले गया और क्या करता." दिलजीत दोसांझ की इस तस्वीर पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. इस फोटो को देख साफ समझा जा सकता है कि ये फोटो एडिट की हुई है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump), दामाद जेरेड कुशनेर भी आए थे. इस दौरान उन्होंने ताज महल को भी देखा.
Hello Sunday ???? pic.twitter.com/LavobQn48i
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) March 1, 2020
वहीं, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने बॉलीवुड में फिल्म 'उड़ता पंजाब' से डेब्यू किया था. हाल ही में उनकी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' आई थी. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे. इसके अलावा फिल्म 'सूरमा' में भी उनके काम को खूब सराहा गया था. दिलजीत दोसांझ को पंजाबी फिल्म जैसे 'जट्ट एंड जूलिएट' 'पंजाब 1984', 'सरदार जी', सुपर सिंह, 'अंबरसरीया' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. दिलजीत दोसांझ को 'बैक टू बेसिक' एलबम से लोकप्रियता हासिल हुई थी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं