विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2021

दीया मिर्जा बिजनेसमैन वैभव रेखी से करने जा रही हैं शादी, 15 फरवरी को लेंगी सात फेरे: रिपोर्ट

दीया मिर्जा (Dia Mirza) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि वह जल्द ही बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी करने वाली हैं.

दीया मिर्जा बिजनेसमैन वैभव रेखी से करने जा रही हैं शादी, 15 फरवरी को लेंगी सात फेरे: रिपोर्ट
दीया मिर्जा (Dia Mirza) जा रही हैं शादी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि वह जल्द ही बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी करने वाली हैं. स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक दीया मिर्जा (Dia Mirza) 15 फरवरी को वैभव के साथ सात फेरे लेंगी, जिसमें उनके कुछ खास दोस्त, फैमिली मेंबर ही शामिल होंगे. यह शादी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी जिसमें दोनों के तरफ के करीबी लोग ही शामिल हो सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान दीया और वैभव की दोस्ती बढ़ी. और दोनों ने काफी समय एक दूसरे के साथ बिताया. 

आपको बता दें कि वैभव मुंबई के बिजनसमैन और इन्वेस्टर हैं. साथ ही वह जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे. सुनैना और वैभव की एक बेटी भी है. दीया की पहली शादी साहिल संघा से हुई थी. फिर दोनों 11 साल साथ रहने के बाद 2019 में सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा की.

दीया मिर्जा (Dia Mirza) और साहिल दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि" हम अलग होने जा रहे हैं लेकिन हमारे बीच के रिश्ते हमेशा सौहार्दपूर्ण रहेगा. हमने कानूनी तौर से अलग होने का फैसला किया है. लेकिन हम हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे और एक दूसरे का सम्मान करेंगे."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dia Mirza, Dia Mirza Marriage, Sahil Sangha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com