Dhurandhar 2 LIVE Updates: बॉलीवुड के धुरंधर अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' यानी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) कल 19 मार्च 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई पहली 'धुरंधर' का सीक्वल है. पहली फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी (असली नाम जस्कीरत सिंह रांगी) का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान के कराची के ल्यारी इलाके के अपराधी सिंडिकेट में घुसपैठ करता है. रॉ और आईबी के ऑपरेशन धुरंधर के तहत वह गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में शामिल होता है और आईएसआई के साथ मिलीभगत को उजागर करता है. फिल्म में आर माधवन अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और जासूसी थ्रिलर को नई ऊंचाई दी.
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में कहानी हमजा के उदय और बदले की ओर बढ़ती है. वह अब पाकिस्तान की अपराधी और राजनीतिक दुनिया में शक्तिशाली बन चुका है. फिल्म उसके बैकस्टोरी पर गहराई से रोशनी डालेगी और बड़े खतरों से मुकाबला दिखाएगी. ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों में खासा उत्साह है. एडवांस बुकिंग (Dhurandhar 2 Advance Booking) में रिकॉर्ड टिकट बिके हैं और कई थिएटरों में 24 घंटे शो चलाने की तैयारी है. फिल्म पहले ही सैटेलाइट और ओटीटी अधिकारों से 245 करोड़ कमाकर प्रॉफिट में है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट इसके 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने का अनुमान लगा रहे हैं.
धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) पैन इंडिया रिलीज के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में आने वाली इस फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार भी हैं. यामी गौतम ने स्क्रीनिंग के बाद इसे 'बियॉन्ड एक्स्ट्राऑर्डिनरी' बताया. निर्देशक आदित्य धर ने देशभक्ति और एक्शन से भरपूर कहानी देने का वादा किया है. आइए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या लेटेस्ट अपडेट हैं.
धुरंधर 2 लाइव अपडेट्स | Dhurandhar 2 LIVE Updates
Dhurandhar 2 LIVE Updates: ब्रिटेन में छह मिनट एक्स्ट्रा दिखेगी धुरंधर 2, जानें कैसे?
ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को 18 प्लस रेटिंग दी है. फिल्म की कुल लंबाई 3 घंटे 55 मिनट तय की गई है. वहीं भारत में रिलीज होने वाला वर्जन 3 घंटे 49 मिनट का होगा, जो यूके संस्करण से छह मिनट कम है. सेंसर बोर्ड ने कई कट्स और संशोधन किए हैं. हिंसा वाले दृश्यों की लंबाई घटाई गई है. धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
Dhurandhar 2 LIVE Updates: 1000 करो़ड़ कमाएगी धुरंधर 2, इस फिल्म क्रिटिक का प्रेडिक्शन
फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान ने एक्स पर धुरंधर 2 को लेकर प्रेडिक्शन किया है. उन्होंने लिखा है, 'फिल्म धुरंधर 2 के बारे में क्रिटिक्स कुछ भी कहें, कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. यह लाइफटाइम नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई करके बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. निर्देशक आदित्य धर को बहुत-बहुत बधाई.'
Doesn’t matter, what any critic will say about film #Dhurandha2! Because it has become a blockbuster before the release only. It will do lifetime nett box office ₹1000cr+ to become the biggest movie in the Bollywood history! A huge congratulations to director @AdityaDharFilms!
— KRK (@kamaalrkhan) March 18, 2026
Dhurandhar 2 LIVE Updates: 18 मार्च के शाम पांच बजे के धुरंधर 2 के शो होंगे कैंसल: KRK का दावा
फिल्म एक्टर कमाल आर खान ने धुरंधर 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. KRK के मुताबिक धुरंधर 2 का अभी तक डाउनलोड नहीं हुआ है. जिसकी वजह से एग्जीबिटर्स आज शाम के पांच बजे के शो कैंसल कर सकते हैं. ये बात उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कही है.
Film #Dhurandhar2 content has not been downloaded till now.
— KRK (@kamaalrkhan) March 18, 2026
Therefore, exhibitors may need to cancel 5pm show today. pic.twitter.com/orELs8QVpd
Dhurandhar 2 LIVE Updates: रणवीर सिंह ने धुरंधर की कामयाबी के लिए फैन्स को कहा शुक्रिया
रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे सफल फिल्म धुरंधर है. फिल्म के पहले पार्ट ने लगभग 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और अब 19 मार्च को इसकी धुरंधर 2 रिलीज हो रही है. धुरंधर द रिवेंज के एक इवेंट में रणवीर सिंह ने फिल्म को ऐतिहासिक कामयाबी दिलाने के लिए फैन्स का आभार जताया है.
VIDEO | Mumbai: Ranveer Singh thanks audience for Dhurandhar's historical success.#Dhurandhar
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xATAbHGT0X
Dhurandhar 2 LIVE Updates: रणवीर सिंह ने बचाई 'धुरंधर 2' के एक्टर की जान?
अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे. अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने वाले पल को याद किया. उन्होंने बताया कि एक एक्शन सीन के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिसके बाद रणवीर सिंह ने उनकी मदद की. उन्होंने बताया, 'शूट करते हुए मेरे पैर में चोट लग गई थी, लेकिन फिर भी मैंने बिना किसी को बताए शूटिंग जारी रखी, लेकिन बाद में जब जमीन पर गिर गया, तो मुझे देखकर रणवीर सिंह मेरी तरफ दौड़े. उन्होंने मुझे उठाया और कहने लगे कि मुझे पता है कि यह बहुत दर्दनाक होता है क्योंकि मेरी पत्नी को भी इसी तरह का दर्द सहना पड़ा था और शूटिंग के दौरान उसने भी किसी को कुछ नहीं बताया था. उसी समय मुझे याद आया था कि इनकी पत्नी तो दीपिका पादुकोण हैं, तो इसका मतलब ये दीपिका पादुकोण के बारे में बात कर रहे थे/ उसके बाद वह मुझे फर्स्ट एड सेंटर ले गए.'
Dhurandhar 2 Review: फ्लॉप पर फ्लॉप देने वाला डायरेक्टर हुआ धुरंधर 2 का फैन, बताई शोले से शानदार
धुरंधर फिल्म के सबसे बड़े फैन राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी है और फिल्म को शोले और मुगल-ए-आजम से भी ज्यादा शानदार बता डाला है. उन्होंने एक्स पर लिखा है, 'कल रात धुरंधर 2 देखने के बाद, इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए, चाहे वह अपेक्षित कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो, या सबसे बढ़कर मनोवैज्ञानिक दृश्य-मंच का प्रभाव हो, यह शोले से 100 गुना अधिक भव्य होगी और मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक बनी सभी महानतम फिल्मों को पीछे छोड़ देगी. अब इसके ये फिल्में टीवी सीरियल जैसी लगेंगी. यह एक नए सिनेमाई युग का जन्म है. और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी पहले मौजूद था, उसका निर्मम अंत. निर्देशक शब्द की स्पेलिंग भी अब आदित्य धर के नाम से शुरू होगी. और स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यह समझदारी और बुद्धिमानी होगी कि वे अपना सारा काम छोड़कर धुरंधर 2 का पहला शो पहले दिन ही देख लें.'
After last nights watch of #Dhurandhar2 in terms of it’s sheer cumulative impact in every which way , whether on it’s expected collections , audience euphoria , social influences , cinematic grammar breaking , and above all the psychological audio visual impact , it will be a…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 18, 2026
Dhurandhar 2 Box Office Collection LIVE: धुरंधर द रिवेंज पेड प्रीव्यू में ही कमा जाएगी 50 करोड़
धुरंधर 2 को लेकिक सॉलिड रिपोर्ट आ रही है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म पेड प्रीव्यू में ही लगभग 50 करोड़ रुपये कमा सकती है क्योंकि अभी तक इसने लगभग 47.91 करो़ड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं.
Dhurandhar 2 LIVE Updates: धुरंधर 2 से हट गया है ये खतरनाक सीन
धुरंधर 2 में सेंसर बोर्ड ने कई कट लगाए हैं. धुरंधर 2 में हिंसा के कई सीन को कम करने के लिए चार मुख्य सीन में कुल 34 सेकंड की कटौती की गई. सिर पर हथौड़े से हमले वाला सीन: 2 सेकंड छोटा किया गया. सीमेंट ब्लॉक से हमले वाला हिंसक सीन: 4 सेकंड छोटा किया. आंख कुचलने वाला सीन: 4 सेकंड छोटा किया. सबसे ज्यादा कट सिर काटने और लात मारने वाले सीन में: 24 सेकंड की फुटेज पूरी तरह हटा दी गई.
Beheading Scene & RANVEER SINGH Look for Part-2.#Dhurandhar2 pic.twitter.com/GvETxFCIOk
— 𝙑𝙄𝙑𝙀𝙆 🇮🇳 (@TheVivekVerse) December 10, 2025