विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2026

'धुरंधर' में काम करने वाले एक्टर पर लगा नौकरानी से रेप का आरोप, हुई गिरफ्तारी

फिल्म 'धुरंधर' के एक्टर को कथित तौर पर घरेलू नौकरानी से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुंबई में एक एक्टर ने शादी का वादा करके 10 साल तक अपनी घरेलू नौकरानी का रेप किया.

'धुरंधर' में काम करने वाले एक्टर पर लगा नौकरानी से रेप का आरोप, हुई गिरफ्तारी
'धुरंधर' एक्टर नदीम खान ने 10 सालों तक किया नौकरानी का रेप
नई दिल्ली:

फिल्म 'धुरंधर' के एक्टर को कथित तौर पर घरेलू नौकरानी से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुंबई में एक एक्टर ने शादी का वादा करके 10 साल तक अपनी घरेलू नौकरानी का रेप किया, जिसके आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि 41 साल की एक महिला की शिकायत के आधार पर, हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में दिखे नदीम खान को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया. वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है.

शिकायत के अनुसार, महिला कई एक्टर्स के यहां घरेलू नौकरानी का काम करती थी. सालों पहले खान के संपर्क में आई थी, और वे करीब आ गए थे. अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि खान ने उससे शादी का वादा किया था और उसी भरोसे पर उसने 10 सालों तक मालवानी में उसके घर और वर्सोवा स्थित अपने घर पर कई बार उसका रेप किया. 

हालांकि, बाद में नदीम  ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने वर्सोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.  नदीम खान को आखिरी बार रणवीर सिंह-स्टारर 'धुरंधर' में देखा गया था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nadeem Khan, Nadeem Khan Actor, Nadeem Khan News, Dhurandhar Actor Nadeem Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com