विज्ञापन

भारत के सबसे बड़े फ्लॉप डायरेक्टर ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, बोले- इसके आगे शोले टीवी सीरियल लगेगी

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज को तैयार है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही इस फिल्म को देखने के बाद एक डायरेक्टर इसका दीवाना हो गया है और इसे नए सिनेमाई युग का जन्म तक कह रहा है.

भारत के सबसे बड़े फ्लॉप डायरेक्टर ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, बोले- इसके आगे शोले टीवी सीरियल लगेगी
राम गोपाल वर्मा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू
Social Media
नई दिल्ली:

19 मार्च को धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर क्रेज इतना ज्यादा है कि इसके स्पेशल पेड प्रीव्यू 18 मार्च को ही शुरू कर दिया गया है. इससे पहले  भी कई सेलेब्स ने इस फिल्म को देखा और अब सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू सामने आने लगे हैं. सबसे पहले राम गोपाल वर्मा की जिन्हें ये फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे नए सिनेमाई युग का जन्म तक कह डाला. आप खुद ही देखिए धुरंधर 2 की तारीफ के लिए डायरेक्टर ने किन शब्दों का इस्तेमाल किया.

यहां देखें राम गोपाल वर्मा का ट्वीट 

'कल रात धुरंधर 2 देखने के बाद, इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए, चाहे वह अपेक्षित कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो, या सबसे बढ़कर मनोवैज्ञानिक दृश्य-मंच का प्रभाव हो, यह शोले से 100 गुना अधिक भव्य होगी और मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक बनी सभी महानतम फिल्मों को पीछे छोड़ देगी. अब इसके ये फिल्में टीवी सीरियल जैसी लगेंगी. यह एक नए सिनेमाई युग का जन्म है. और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी पहले मौजूद था, उसका निर्मम अंत. निर्देशक शब्द की स्पेलिंग भी अब आदित्य धर के नाम से शुरू होगी. और स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यह समझदारी और बुद्धिमानी होगी कि वे अपना सारा काम छोड़कर धुरंधर 2 का पहला शो पहले दिन ही देख लें.'

ये तो राम गोपाल वर्मा की तरफ से आई तारीफ थी देखते हैं जब फिल्म दर्शकों के पाले में जाती है तो इसे किस तरह के रिएक्शन और रिव्यू मिलते हैं. जैसा कि सारा ने धुरंधर 2 के गाने आरी आरी के लॉन्च पर कहा असली धुरंधर तो ऑडियंस ही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com