विज्ञापन

धुरंधर 2 की फैन हुईं मौसमी चटर्जी, 4 घंटे की फिल्म देखने के बाद ये था 77 साल की सीनियर एक्ट्रेस का रिएक्शन

Dhurandhar 2 के फैन्स की लिस्ट में मौसमी चटर्जी का नाम भी शामिल हो गया है. एक्ट्रेस ने करीब 17-18 दिन बाद फिल्म देखी और इसकी मुरीद हो गईं. देखें क्या बोलीं सीनियर एक्ट्रेस.

धुरंधर 2 की फैन हुईं मौसमी चटर्जी, 4 घंटे की फिल्म देखने के बाद ये था 77 साल की सीनियर एक्ट्रेस का रिएक्शन
मौसमी चटर्जी ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू
Social Media
नई दिल्ली:

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा रही है. फिल्म ने कमाई के मामले में अच्छे-अच्छों को धूल चटा दी है. अब 18 दिन बाद फिल्म की कुल कमाई 1564 करोड़ रुपये हो गई है और उम्मीद है कि आने वाले दो दिन में ये बाहुबली 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन 1788 करोड़ को पीछे छोड़ एक नया मुकाम हासिल करेगी. इस बीच दर्शकों की भीड़ जुटी हुई है और सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म को तगड़ी पब्लिसिटी मिल रही है. हाल में सीनियर एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने ये फिल्म देखी.

मौसमी चटर्जी ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू

मौसमी चटर्जी ने धुरंधर 2 देखने के बाद इस फिल्म को सुपर से ऊपर बताया. इसके साथ ही वह भारत माता की जय का नारा भी लगाती दिखीं. वह फिल्म के नाम पर लगातार एक स्माइल के साथ थंब्स अप दिखाती रहीं. एक्ट्रेस के रिएक्शन से साफ है कि उन्हें यह फिल्म खासा इम्प्रेस कर गई. अपना वीडियो पोस्ट करते हुए मौसमी ने लिखा, आखिरकार 'धुरंधर 2' देखने गई. मुझे यह बहुत पसंद आई. खुशी है कि ऐसी फिल्में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाई हैं, और सचमुच आंखें खोलने वाली साबित हुई हैं. आदित्य धर को मेरा सलाम. कास्टिंग एकदम सटीक थी और पूरी कास्ट ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. केवल मौसमी ही नहीं विक्की कौशल, अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा, राम गोपाल वर्मा समेत तमाम सेलेब्स इस फिल्म की तारीफ करते ही नजर आए. फिल्म आदित्य धर की डिटेलिंग की काफी तारीफ हुई है.

धुरंधर का हिट सीक्वल बनी धुरंधर 2

5 दिसंबर 2025 को फिल्म आई थी धुरंधर. पाकिस्तान में घुसने वाले भारतीय जासूस की इस कहानी ने दर्शकों को ऐसा बांधा कि वह पहला पार्ट देखने के बाद से ही इसके सीक्वल में इंतजार थे. तारीख पहले से तय थी कि 19 मार्च को सीक्वल आने वाला है और प्लानिंग के मुताबिक 19 मार्च को फिल्म थिटेर्स में रिलीज हुई. रिलीज के बाद से फिल्म लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को पेड प्रीव्यू रखे गए थे और आपको जानकर हैरानी होगी कि पेड प्रीव्यू से ही धुरंधर 2 ने 43 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर ली थी.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को 83 साल की उम्र में भी है ये लत, सुनकर कहेंगे बिग बी यूं ही नहीं बने महानायक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Box Office, Dhurandhar 2 Review, Moushumi Chatterjee Reviews Dhurandhar 2, Moushumi Chatterjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com