विज्ञापन

धुरंधर 2 के इस एक्टर के पास अपनी ही फिल्म देखने के नहीं है पैसे, बोला- 500 रुपये कहां से लाऊं

19 मार्च को रिलीज होने के बाद से धुरंधर 2 को थियेटर में आए सात दिन हो गए लेकिन अभी तक इस एक्टर ने फिल्म नहीं देखी. बच्चों ने जिद की लेकिन पैसों की तंगी के चलते नहीं दे पाए फिल्म. कर रहे हैं टिकट सस्ती होने का इंतजार.

धुरंधर 2 के इस एक्टर के पास अपनी ही फिल्म देखने के नहीं है पैसे, बोला- 500 रुपये कहां से लाऊं
धुरंधर 2 का ये एक्टर अब तक नहीं देख पाया फिल्म!
Social Media
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है. सिनेमाघरों में शोज हाउसफुल चल रहे हैं, टिकट विंडो पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं, लेकिन इस कामयाबी के बीच फिल्म से जुड़ा एक खास शख्स है जिसने अभी तक ‘धुरंधर 2' नहीं देखी है और आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस शख्स ने ‘धुरंधर 2' में काम भी किया है, लेकिन पैसे की तंगी के चलते वो फिल्म की टिकट नहीं खरीद पाए और फिल्म नहीं देख पाए हैं.

खुद की फिल्म देखने का इंतजार

दरअसल ‘धुरंधर 2' के आखिर में एक सीन है जहां हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी को एक ऑटो ड्राइवर घर तक छोड़ने जाता है. फिल्म देखने के बाद ये ऑटो ड्राइवर काफी चर्चा में आ गया है और अब सोशल मीडिया पर उसके काफी वीडियोज वायरल हो रहे हैं, इनमें से एक में वो बता रहे हैं कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है क्योंकि उनके हिसाब से टिकट्स अभी महंगी हैं, जब थोड़ी सस्ती हो जाएंगी वो तब देखेंगे. ऑटो ड्राइवर की ये बात सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है.

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


कौन है ये ऑटो ड्राइवर, क्यों नहीं देखी फिल्म?

इस ऑटो ड्राइवर का नाम है बदरुल इस्लाम. ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब एक वीडियो में बदरुल से पूछा गया कि क्या उन्होंने ‘धुरंधर 2' देख ली? तो उन्होंने इनकार कर दिया. ड्राइवर ने इसका जवाब भी बड़ी सच्चाई से दिया. उन्होंने कहा ‘मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है क्योंकि अभी रिलीज हुई है और टिकट 500 रुपए की है तो बाद में देख लेंगे.' जब उनसे पूछा गया कि उनके बच्चों ने फिल्म देखने की जिद नहीं की? तो ड्राइवर ने कहा ‘हां बच्चों ने कहा था, लेकिन मैंने उन्हें समझा दिया कि हम 5 लोग हैं और टिकट 500 की है तो 2500 लगेंगे. हम महीने में 2500 ही बचा पाते हैं तो मैं उन्हें बाद में ले जाऊंगा. वो लोग थोड़ा इंतजार कर लेंगे'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Who Is Dhurandhar 2 Auto Drive, Dhurandhar 2 Actor, Dhurandhar 2 Cast, Dhurandhar 2 Box Office Collection, Ranveer Singh, Aditya Dhar, Dhurandhar 2 Auto Rickshaw, Dhurandhar 2 Actor Have Not Watched Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com