विज्ञापन

धुरंधर 2 में गौरव गेरा की तारीफों से खुश मोना सिंह, बोलीं- अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा होता है

फिल्म ‘धुरंधर’ की पहली किश्त की जबरदस्त कामयाबी के बाद ‘धुरंधर 2’ भी जबरदस्त कारोबार कर रही है. इस फिल्म में कई कलाकारों की परफॉर्मेंस चर्चा में रही और गौरव गेरा के किरदार को भी बहुत तारीफ मिल रही है.

धुरंधर 2 में गौरव गेरा की तारीफों से खुश मोना सिंह, बोलीं- अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा होता है
मोना सिंह ने की गौरव गेरा की तारीफ

फिल्म ‘धुरंधर' की पहली किश्त की जबरदस्त कामयाबी के बाद ‘धुरंधर 2' भी जबरदस्त कारोबार कर रही है. इस फिल्म में कई कलाकारों की परफॉर्मेंस चर्चा में रही और गौरव गेरा के किरदार को भी बहुत तारीफ मिल रही है. सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक सब ने उनके किरदार के बारे में लिखा और फिल्म जगत भी उनके अभिनय को देखकर हैरान रह गया. इसी बीच अभिनेत्री मोना सिंह ने गौरव गेरा की कामयाबी पर खुशी जताई है. मोना और गौरव की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों ने मोना के पहले बड़े टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं' में साथ काम किया था. तभी से दोनों अच्छे दोस्त हैं और लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हाल ही में मोना सिंह ने अपनी नई सीरीज ‘मां का सम' के प्रचार के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में गौरव गेरा की सफलता पर खुलकर बात की. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि ‘धुरंधर 2' में गौरव के काम और उन्हें मिल रही शोहरत देखकर उन्होंने गौरव से क्या कहा, तो मोना ने दिल से अपनी बात रखी. मोना ने कहा, “इसलिए मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा होता है. अगर आप वेट करेंगे फॉर द राइट रोल्स टू कम योर वे, देयर विल फाइंड यू.”

मोना ने की गौरव की तारीफ 

मोना ने आगे गौरव के संघर्ष और उनकी मेहनत को याद करते हुए कहा, “गौरव जब वेट भी कर रहा था, तब भी वह अपने वीडियो तो बना ही रहा था ना. चुटकी, शॉपकीपर… वो सिर्फ ये नहीं सोच रहा था कि काम आएगा तब करूंगा. वो हमेशा कुछ क्रिएटिव करने के लिए बाहर निकलता था, कुछ नया करता था.” मोना ने गौरव की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि आज जो सफलता उन्हें मिली है, वह पूरी तरह उनकी मेहनत का नतीजा है. मोना ने कहा, “और वही हम चाहते हैं कि हम कुछ ना कुछ नया करें. मैं इस जर्नी के लिए बहुत खुश हूं कि ‘धुरंधर' इतनी चली है और लोग उनकी इतनी तारीफ कर रहे हैं. मैं एक दोस्त के तौर पर बहुत प्राउड महसूस कर रही हूं.”

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि इससे पहले मोना ने एक दूसरे इंटरव्यू में गौरव को लेकर एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया था. मोना ने बताया था कि फिल्म रिलीज से पहले गौरव उन्हें ‘धुरंधर' के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरें दिखा रहे थे. लेकिन मोना ने गौरव से साफ कहा था कि वह अपना लुक रिवील न करें, क्योंकि फिल्म साइन करने के बाद कलाकार को नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (एनडीए) साइन करना पड़ता है और ऐसे में किसी भी तरह का खुलासा करना एनडीए का उल्लंघन माना जाता है.

यह भी पढ़ें: जोधा अकबर की जोधा के असली पति की 7 फोटो, हसबैंड ने पूरा किया एक्टिंग का सपना, पर्सनैलिटी में नहीं अकबर से कम

अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है और गौरव गेरा को दर्शकों से जबरदस्त तारीफ मिल रही है, तो मोना भी उनकी कामयाबी देखकर बेहद खुश हैं. मोना का कहना है कि गौरव ने लंबे समय तक मेहनत की, लगातार कुछ नया किया और अब आखिरकार उन्हें उसका सही फल मिल गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com