विज्ञापन

पाकिस्तानी पुलिस अफसर बनने के लिए कैसे की रिसर्च? धुरंधर 2 एक्टर आदित्य उप्पल ने शेयर की बिहाइंड द सीन कहानी

‘धुरंधर 2’ में उमर हैदर का किरदार निभाने वाले आदित्य उप्पल ने बताया कि उन्होंने रोल के लिए गहरी रिसर्च की. पढिए एक किरादर के लिए कितनी मशक्कत से लगे रहे आदित्य.

पाकिस्तानी पुलिस अफसर बनने के लिए कैसे की रिसर्च? धुरंधर 2 एक्टर आदित्य उप्पल ने शेयर की बिहाइंड द सीन कहानी
संजय दत्त के साथी बने थे आदित्य उप्पल
Social Media
नई दिल्ली:

किसी फिल्म में पुलिस अफसर का रोल निभाना सुनने में जितना आसान लगता है. असल में उतना होता नहीं है. खासकर जब किरदार किसी रियल लाइफ इंस्पिरेशन पर बेस्ड हो. धुरंधर 2 में उमर हैदर का रोल भी कुछ ऐसा ही था. फिल्म में उमर हैदर का रोल निभा रहे आदित्य उप्पल ने इस किरदार के लिए सिर्फ एक्टिंग नहीं की. बल्कि उसे समझने और जीने की पूरी कोशिश की. उन्होंने हाल ही में बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने कैसे तैयारी की और किन चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया.

किरदार को समझने के लिए रिसर्च

एनडीटीवी से बातचीत में आदित्य ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए काफी रिसर्च की. उन्होंने यूट्यूब पर कई वीडियोज देखीं. अलग-अलग इंटरव्यू देखे और डायरेक्शन टीम से भी काफी इनपुट लिया. उनका कहना है कि सिर्फ पुलिस अफसर जैसा दिखना काफी नहीं होता. बल्कि उसके सोचने का तरीका और काम करने का अंदाज समझना ज्यादा जरूरी होता है. उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि ऐसे अफसर असल जिंदगी में किन हालातों से गुजरते हैं, कैसे फैसले लेते हैं और दबाव में कैसे रिएक्ट करते हैं. आदित्य के मुताबिक एक्टर के तौर पर आपको किरदार के जितना करीब जाना हो. उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है.

‘धुरंधर 2' का जलवा

फिल्म सिर्फ कहानी या एक्टिंग में ही नहीं, कमाई के मामले में भी धुआंधार प्रदर्शन कर रही है. ‘धुरंधर 2' ने रिलीज के 11 दिनों में दुनियाभर में 1,365.06 करोड़ रुपय का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹867 करोड़ और ग्रॉस 1,023.06 करोड़ रु. तक पहुंच गया है. जबकि ओवरसीज में भी इसने 342 करोड़ रु. कमा लिए हैं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 यूट्यूब पर लीक, फैन्स कह रहे- हम चाहते हैं फिल्म 3000 करोड़ कमाए, आदित्य धर कुछ करो

हिंदी वर्जन अकेले 813 करोड़ रु. नेट कमा चुका है. जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है. फिल्म सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रु. क्लब में पहुंचने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. दूसरे शनिवार को 62.85 करोड़ रु. की कमाई के साथ इसने नया रिकॉर्ड भी बनाया. आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर का क्रेज दूसरे वीकेंड पर भी बरकरार है. इसी के साथ ये फिल्म भारत में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

यह भी पढ़ें: असरानी के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुए राजपाल यादव? क्या थी वो वजह जो चाहकर भी नहीं किए अंतिम दर्शन

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Aditya Uppal, Omar Haider, Dhurandhar 2 Box Office, Dhurandhar 2 Collection, Dhurandhar 2 Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com